बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना को आज भी उनकी एक्टिंग के लिए याद किया जाता है. उनकी पर्सनल लाइफ काफी ज्यादा मुश्किलों से भरी हुई थी. उन्होंने अपने निधन से पहले अपनी वसीयत पत्नी डिंपल कपाड़िया के नहीं बल्कि किसी और के नाम कर दी थी. उन्होंने डिंपल कपाड़िया को इस वसीयत से बाहर कर दिया था।
Also Read : चंद्रयान-5 तीसरे चरण से अंतर और चांद पर इंसानों का मार्ग
अंजू महेंद्रू संग राजेश खन्ना का रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी डिंपल कपाड़िया से शादी से पहले अंजू महेंद्रू संग रिश्ता हुआ था. दोनों ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था. बताया जाता है कि वह अंजू के प्यार में दीवाने थे. उन्हें लेकर वह काफी पजेसिव थे और वे बिल्कुल नहीं चाहते थे कि अंजू फिल्मों में काम करें. इस बात पर दोनों की मंजूरी नहीं थी, जिसके वजह से उनका रिश्ता यहीं टूट गया था।
Also Read : नागपुर में आखिर हुआ क्या… 2 अफवाहों से भड़के लोग
बता दें कि उन्होंने डिंपल कपाड़िया संग साल 1973 में शादी की थी. डिंपल और उनकी 2 बेटियां हैं, ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना. उनकी शादी के बाद दोनों के बीच काफी मनमुटाव था और इसकी खबर भी अक्सर आती रही हैं।
Also Read : रान्या राव ने YouTube से सीखा गोल्ड छुपाने का तरीका, पूछताछ में हुआ खुलासा!
अपने अंतिम समय में उन्होंने काफी परेशानियों का सामना किया. वह काफी समय से बीमार थे. बताया जाता है कि उन्हें अपनी मौत का आभास हो गया था और इसी बीच उन्होंने अपनी वसीयत बनवाई थी. यासिर उस्मान की किताब ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ में बताया गया है कि वसीयत में डिंपल कपाड़िया को बाहर कर दिया गया था, क्योंकि उन्हें कुछ नहीं चाहिए था।
दरअसल, डिंपल कपाड़िया से जब वसीयत को लेकर पूछा गया था तो उन्होंने उनसे कहा कि ‘वसीयत में मुझे कुछ नहीं चाहिए, जो भी देना है वो अपने बच्चों को दे दीजिए.’ इतना कहने के बाद उन्होंने डिंपल का कहा माना, जिसके बाद उन्होंने करोड़ों की प्रॉपर्टी अपनी दोनों बेटियों के नाम कर दी थी. जिसके चलते डिंपल के नाम वसीयत में कुछ नहीं आया था।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा