अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रेड 2’ 1 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन किया. राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म, 2018 की सुपरहिट रेड का सीक्वल है और इसमें देवगन एक बार फिर आईआरएस ऑफिसर अमय पटनायक की भूमिका निभा रहे हैं.
अब नजर डालते हैं फिल्म के पांचवें दिन की कमाई पर. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन सभी भाषाओं में मिलाकर लगभग 21.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं, पांचवें दिन तक ‘रेड 2’ की कुल कमाई लगभग 79 करोड़ रुपये पहुंच गई है. इस रफ्तार को देखते हुए फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है, जो कि बेहद सराहनीय है.
फिल्म की सकारात्मक चर्चा और अजय देवगन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग ने इसे बेहतरीन ओपनिंग दिलाने में अहम भूमिका निभाई है.
Also read: कानपुर में भीषण आग: हथौड़े से तोड़ीं दीवारें… धुएं से सांस लेना हुआ मुश्किल, पांच की मौत
रेड 2 में नए चेहरे और दमदार कहानी से बढ़ी उत्सुकता
राज कुमार गुप्ता जो फिल्म के पहले पार्ट के भी डायरेक्टर थे उन्होंने दूसरे पार्ट में भी अपना जादू जारी रखा है. रितेश शाह, करण व्यास और जयदीप यादव की लिखी गई इस फिल्म की कहानी दर्शकों को एक ऐसी कहानी देती है जो उन्हें अपनी सीट से बांधे रखती है. इस फिल्म को पैनोरमा स्टूडियो और टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर तले अभिषेक पाठक, कुमार मंगत पाठक, भूषण कुमार, गौरव नंदा, कृष्ण कुमार और प्रज्ञा सिंह ने प्रोड्यूस किया है.
Also read: आगरा: ज्वेलर्स का हत्यारा अमन मुठभेड़ में ढेर
इस दूसरी किस्त में एक बड़ा बदलाव लीड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज की जगह वाणी कपूर को लेना है. हालांकि उनके किरदार के बारे में अभी भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन फैन्स यह देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि वह फिल्म की कहानी में कितनी गहराई जोड़ती हैं. इसके अलावा, रितेश देशमुख भी इस फ्रेंचाइजी में शामिल हो गए हैं. ग्रे शेड के उनके किरदार से कहानी में एक नया और थोड़ा सॉलिड कॉम्पिटीशन आने की उम्मीद है.
Also read: बाबा केदारनाथ के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, चार दिन में संख्या एक लाख पार


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed