Allu Arjun Liked Kalyan Ram-starrer Bimbisara: अल्लू अर्जुन ने ट्विटर पर कल्याण राम-स्टारर ‘बिंबिसार’ की इतनी तारीफ कर दी है कि अब ये ट्वीट वायरल हो रहा है।

Allu Arjun Liked Kalyan Ram-starrer Bimbisara:
बीते साल से पूरे देश में ‘पुष्पा’ बनकर छाए अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जहां एक साल से लोग अल्लू की फिल्म के दीवाने हैं वहीं सुपरस्टार को किसी और की फिल्म पसंद आ रही है। निर्देशक मल्लीदी वशिष्ठ की हाल ही में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म ‘बिंबिसार’ (Bimbisara) की अल्लू अर्जुन ने दिल खोलकर तारीफ की है।
ट्विटर पर क्या बोले अल्लू :
फिल्म ‘बिंबिसार’ (Bimbisara) को बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली है। जिसके बाद अल्लू अर्जुन ने ट्विटर पर कहा, “‘बिम्बिसार’ टीम को बहुत-बहुत बधाई। नंदामुरी कल्याण गारु की प्रभावशाली उपस्थिति। इंडस्ट्री में हमेशा नई प्रतिभाओं को लाने और नई तरह की फिल्मों का प्रयास करने के लिए उनके लिए मेरा सम्मान।” इसके आगे अल्लू ने एक और ट्वीट में लिखा, “मैं इसे अच्छी तरह से हैंडल करने के लिए डेब्यू डायरेक्टर वशिष्ठ की सराहना करता हूं। सभी तकनीशियनों और कलाकारों को बधाई।”

कल्याण राम ने दिया जवाब :
अल्लू अर्जुन से इतनी तारीफ सुनकर फिल्म के लीड एक्टर नंदामुरी कल्याण राम ने ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, “धन्यवाद भाई। पर्सनल नोट पर आपकी प्रशंसा मेरे लिए बहुत मायने रखती है। हमारी टीम उत्साहित है।”
इस स्टार ने भी दी बधाई:
अल्लू अर्जुन के साथ राम पोथिनेनी ने भी फिल्म की तारीफ की है। राम पोथिनेनी ने भी फिल्म की यूनिट को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, “मेरे प्यारे भाई नंदमुरी कल्याण राम और ‘बिंबिसार’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई!”
कल्याण राम ने फैंस से कहा- शुक्रिया:
शनिवार को कल्याण राम ने फिल्म की सफलता के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए एक लंबा पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने फिल्म बनाते समय आने वाली परेशानियों के बारे में बताया। साथ ही फिल्म को सफल बनाने के लिए सबका धन्यवाद भी किया।

More Stories
Will Trump’s Russia Oil Move Make Petrol and Diesel Cheaper in India?
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा, 39 घंटे बाद मौत
Prakash Raj Says India Is Neither Bangladesh Nor Nepal, Calls for Democratic Regime Change