बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू के खिलाफ इंदौर में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किए गए एक वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया और अश्लीलता फैलाई। हिंद रक्षक संगठन (एक रूढ़िवादी हिंदू संगठन) के संयोजक और भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौर ने शिकायत दर्ज कराई थी। गौर ने अपनी शिकायत में कहा है कि तापसी को इस साल की शुरुआत में हुए एक फैशन शो में अश्लील ड्रेस पहने देखा गया था और उनके गले में देवी लक्ष्मी का लॉकेट भी अश्लीलता था।
धार्मिक भावनाओं को किया तापसी पन्नू ने आहत
इंदौर के छत्रीपुरा थाना के एसएचओ कपिल शर्मा ने बताया कि एकलव्य गौड़ से एक शिकायत मिली है, जिसमें लिखा है कि तापसी पन्नू ने एक फैशन शो के दौरान रैप वॉक करते वक्त लक्ष्मी जी का लॉकेट पहना था और उन्होंने बेहद बोल्ड और रिवीलिंग ड्रेस कैरी कर रखी थी। शिकायत करने वाले का कहना है कि उस लॉकेट के साथ रिवीलिंग ड्रेस पहनने से उनकी धार्मिक भावनाएं और सनातन धर्म की इमेज आहत हुई है। कपिल शर्मा का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, इस मामले में अभी तक तापसी की तरफ से कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। वैसे, आपको बता दें कि तापसी अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती है। हर मुद्दे पर अपनी बात रखने वाली तापसी का मीडिया फोटोग्राफर्स के साथ भी कई बार पंगा हो चुका है।
शाहरुख खान के साथ आएंगी नजर
बात तापसी पन्नू के वर्कफ्रंट की करें तो लंबे समय से उन्होंने कोई हिट फिल्म नहीं दी है। बता दें कि उनकी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही है। उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह शाहरुख खान के साथ फिल्म डंकी में नजर आएंगी। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपए है। बता दें कि यह पहली बार होगा जब तापसी और शाहरुख एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे।


More Stories
Virat Kohli Scripts Never-Seen-Before History, Breaches 13000-Run Mark At No. 3 In ODIs
कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल में होंगे सेवामुक्त, मिला 2 साल का एक्सटेंशन
Canva’s Layoff Package Revealed: MacBooks, LinkedIn Premium and Support for Ex-Employees