पहला भाग, हेरा फेरी, 2000 में आया और हिट रहा। फिर 2006 में फिर हेरा फेरी आई, जो एक ब्लॉकबस्टर थी। तब से, यह सिर्फ एक फिल्म ही नहीं, बल्कि फ्रैंचाइज़ी के प्रशंसकों के लिए एक “भावना” बन गई है। परेश रावल हेरा फेरी 3 को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग कर रहे कार्तिक आर्यन के बारे में बात की और फिल्म के प्लॉट का हिंट दिया। जब से हेरा फेरी 3 की घोषणा हुई है, प्रशंसक उत्साहित हैं। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी ने हाल ही में फिल्म के टीज़र के लिए शूटिंग की, और प्रशंसकों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। ट्विटर पर कई दिनों से हेरा फेरी 3 ट्रेंड कर रहा है और फैन्स फिल्म से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए बेताब हैं।
कुछ महीने पहले जब ऐसी खबरें आई थीं कि अक्षय कुमार अब ‘हेरा फेरी’ फ्रैंचाइज का हिस्सा नहीं होंगे और उनका राजू का किरदार अब कोई और एक्टर निभाएगा तो फैन्स दुखी हो गए थे। तब उन्होंने ट्विटर पर ‘नो अक्षय कुमार नो हेरा फेरी’ ट्रेंड करना शुरू कर दिया था। बाद में सुनील शेट्टी और परेश रावल ने भी कहा कि अक्षय के बिना यह फ्रैंचाइज अधूरी है। तब सुनील शेट्टी ने यह भी कहा था कि वह ‘हेरा फेरी 3’ के लिए अक्षय कुमार को मनाएंगे और बात करेंगे। मालूम हो कि अक्षय ने हेरा फेरी 3 इसलिए छोड़ी क्योंकि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी और इसमें कुछ बदलाव का सुझाव दिया था।
‘हेरा फेरी 3’ में अक्षय की वापसी से खुश

लेकिन अब परेश रावल खुश हैं कि ‘हेरा फेरी 3’ में अक्षय कुमार की वापसी हो गई है। परेश रावल, अक्षय और सुनील शेट्टी के साथ एक बार फिर ‘हेरा फेरी’ करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। परेश रावल ने ‘मिड डे’ से बातचीत में कहा कि दोनों ही एक्टर अपने काम को लेकर बिल्कुल भी इनसिक्यॉर नहीं हैं। उन तीनों की जो ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री है, वो फिल्मी पर्दे पर भी नजर आती है।
‘हेरा फेरी 3’ में होगा इंटरनैशनल स्कैम
‘हेरा फेरी’ में एक मकान मालिक और उसके दो ‘निठल्ले’ किराएदारों की कहानी दिखाई गई। ये तीनों मिलकर बहुत ही कम वक्त में ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने की प्लानिंग करते हैं। लेकिन इस चक्कर में वो क्या-क्या कर बैठते हैं, इसे मजेदार तरीके से फिल्म में दिखाया गया था। परेश रावल ने आगे बताया कि ‘हेरा फेरी 3’ में अब बाबू भैया, राजू और श्याम तीनों मिलकर इंटरनैशनल लेवल का स्कैम करेंगे। वो तीनों विदेश जाएंगे और वहां ‘हेरा फेरी’ करेंगे।
विदेश में इन जगहों ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग
परेश रावल ने कहा, ‘हम तीन महीनों में ‘हेरा फेरी 3′ की शूटिंग शुरू करेंगे। शूट मुंबई में होगा और यह काफी लंबा होगा। चूंकि बाबू भैया, राजू और श्याम इस बार विदेश जाएंगे, इसलिए शूटिंग अबू धाबी से लेकर दुबई और लॉस एंजेलिस समेत कई इंटरनैशनल लोकेशंस पर शूट की जाएगी।’


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation