हाल ही में परेश रावल अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने एक इंटरव्यू में ‘हेरा फेरी’ के को-स्टार अक्षय कुमार को दोस्त नहीं, बल्कि सिर्फ सहकर्मी बताया. इस बयान के बाद लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद उनके और अक्षय के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं. बता दें कि दोनों ने साथ में ‘हेरा फेरी’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘वेलकम’, ‘भूल भुलैया’ और ‘ओह माय गॉड’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है. अब इस टिप्पणी पर परेश रावल ने सफाई देते हुए स्पष्ट किया है कि उनके और अक्षय कुमार के बीच कोई विवाद नहीं है.
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए परेश रावल ने कहा, माथा खराब हो गया यार. मैंने बस इतना कहा कि वह एक सहकर्मी है. जब आप ‘दोस्त’ कहते हैं, तो इसका मतलब है कि आप महीने में 5-6 बार मिलते हैं और जिनसे आप हफ्ते में कई बार बात करते हैं. इसके अलावा, न तो अक्षय और न ही मैं सोशल हैं. इसलिए, किसी पार्टी में हमारे टकराने का कोई सवाल ही नहीं है. इसके चलते मैंने उसे सहकर्मी कहा और इसके परिणामस्वरूप (अटकलें) शुरू हुईं. लोग पूछ रहे हैं ‘क्या हो गया (आप दोनों के बीच)?’ अरे भाई, कुछ नहीं हुआ.”
“अक्षय बहुत कूल इंसान हैं”, बयान पर विवाद के बाद बोले परेश रावल
अक्षय कुमार ने इंटरव्यू देखा कि नहीं इस पर एक्टर ने कहा, नहीं वह बहुत कूल इंसान हैं. अक्षय और मैंने 15-20 फिल्मों में साथ काम किया है. वह एक बहुत अच्छा इंसान है जिसके साथ दोस्ती करनी अच्छी है. ” वहीं आगे एक्टर ने कहा “मैं अब बहुत सावधान रहूंगा. मैं अब सब कुछ काले और सफेद रंग में लिखूंगा. लोग बस चीजों को संदर्भ से बाहर ले जाते हैं. स्पष्ट करना बहुत थकाऊ है.”
Also read: भारत-पाक तनाव के कारण 24 एयरपोर्ट्स बंद, एयरलाइंस की ट्रैवल एडवाइजरी जारी
गौरतलब है कि हाल ही में लल्लन टॉप को दिए इंटरव्यू में परेश रावल से जब पूछा गया कि अक्षय कुमार दोस्त हैं तो उन्होंने कहा, फिल्म इंडस्ट्री में सहकर्मी होते हैं. थियेटर में दोस्त होते हैं और स्कूल में जिगर जान दोस्त होते हैं. लेकिन फिल्म के अंदर सहकर्मी होते हैं. मेरे दोस्त जिनको मैं रिस्पैक्ट से बोल सकूं तो ओम पूरी साहब थे. नसीर भाई हैं. जॉनी लीवर हैं. ये हैं जिनको मैं दोस्त बोल सकूं. एक होता है ना कि परमिशन के साथ.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा