ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी भले ही अभिनेता नहीं हैं, लेकिन उनकी बॉलीवुड सितारों से गहरी दोस्ती है। वह अक्सर जाह्नवी कपूर और सारा अली खान जैसी एक्ट्रेसेस के साथ पार्टी करते नजर आते हैं। हाल ही में ओरी ने उर्वशी रौतेला के साथ एक पार्टी में शिरकत की थी, जहां दोनों ने मिलकर एक्ट्रेस के फेमस सॉन्ग ‘दबीडी-दबीडी’ पर जमकर डांस किया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसमें ओरी उर्वशी को धक्का देते दिखे। अब तक इस मामले पर चुप रहने वाले ओरी ने पहली बार इस घटना को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और पूरे वाकये पर खुलकर बयान दिया है।
Also Read: चहल ने आईपीएल इतिहास में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो अब तक किसी भारतीय गेंदबाज के नाम नहीं था
वह अपने साथ अपनी स्पॉटलाइट लेकर आई थी- ओरी
‘द सुवीर सरन शो’ में ओरी ने उर्वशी रौतेला के साथ वायरल हुए वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मैं एक पार्टी में गया था और उर्वशी रौतेला भी वहां पहुंचीं। जब वह क्लब में दाखिल हो रही थीं, मैं उन्हें देख रहा था और सोच रहा था कि ये क्या हो रहा है। पूरी स्पॉटलाइट उन्हीं पर थी। ये क्लब की लाइटिंग नहीं थी, बल्कि वह अपनी खुद की स्पॉटलाइट लेकर आई थीं। और ये कोई छोटा आईफोन या टॉर्च नहीं था, बल्कि एक बड़ी लाइट थी। उनके साथ एक शख्स था जो उस बड़ी लाइट को पकड़े हुए था। मेरे पास इसका वीडियो भी है।”
Also Read: सिंगापुर: आग में फंसे बच्चों को बचाने वाले 18 भारतीय सम्मानित
उर्वशी की किस बात से परेशान हुए ओरी
ओरी ने बताया कि उर्वशी रौतेला को इस अंदाज़ में क्लब में एंट्री लेते देख वह खुद को रोक नहीं पाए और तुरंत इसका वीडियो बना लिया। उन्होंने कहा, “ये उनकी पर्सनालिटी की ताकत थी। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हैं—even अगर आप डोनाल्ड ट्रंप भी हों, तब भी आप उनका वीडियो जरूर बनाना चाहेंगे। मैं तो यही सोच रहा था कि उन्हें अच्छी तरह पता है कि वो क्या कर रही हैं। तभी मुझे भी कुछ करना पड़ा। मेरी लाइट अंदर से जलती है। ये एक तारीफ है—मैं उनसे सीख रहा था। मैंने अपने दोस्तों की तरफ देखा और पूछा, ‘तुम में से कौन है जो मेरे लिए ऐसी लाइट लेकर आया है?’ देखो इस लेडी को!”
Also Read: बिहार महाकांड: 10 मिनट में 23 की हत्या, लाशों के बीच छुपकर बचे कई लोग
जानबूझकर दिया था धक्का
ओरी आगे कहते हैं- ‘हम लोग डीजे बूथ पर डांस कर रहे थे और हर कोई बस उर्वशी को ही रिकॉर्ड कर रहा था। ये सब देखकर मैंने उर्वशी को धक्का दे दिया। क्योंकि, वो मेरी भी सारी लाइमलाइट खा रही थीं। मैंने उनसे बदला लिया। उसने तो एक दफा मुझे अंधा करने की कोशिश की थी। मैंने खुद वो वीडियो पोस्ट किया था, मैंने कहा कि उर्वशी तुम बहुत ज्यादा लाइमलाइट खा रही हो और ये गलत बात है। मैं इस बात से परेशान हो गया था।’
Also Read: MP: प्रेम विवाह पर उपसरपंच पर पंचायत ने ₹1.3 लाख जुर्माना लगाया

More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed