बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचे। उनसे एक अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप ‘1xBet’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सवाल किए गए। ईडी को शक है कि अभिनेता ने इस ऐप से जुड़ी किसी ब्रांड डील या प्रचार में हिस्सा लिया। पूछताछ के दौरान उनके बैंक लेन-देन, सोशल मीडिया पोस्ट और संभावित प्रमोशन की जांच की गई। सोनू सूद ने एजेंसी को पूछताछ में सहयोग किया और कुछ दस्तावेज भी जमा कराए। ईडी अब उनके द्वारा दिए गए जवाबों और दस्तावेजों का कानूनी विश्लेषण कर रही है। अभिनेता को ज़रूरत पड़ने पर दोबारा बुलाया जा सकता है।
Also Read : सुप्रीम कोर्ट का नया नियम अब पूरे देश में लागू, आवारा कुत्तों पर बड़ा आदेश
सोनू सूद से ED की पूछताछ शुरू
इस मामले में सोनू सूद से पहले कई क्रिकेटरों से पूछताछ हो चुकी है। 23 सितंबर को युवराज सिंह से लंबी पूछताछ की गई थी। रॉबिन उथप्पा से भी ईडी ने इसी केस के सिलसिले में सवाल-जवाब किए थे। दोनों खिलाड़ियों ने कथित तौर पर इस ऐप का प्रमोशन किया था और भुगतान भी लिया। ईडी इन प्रचार संबंधी सौदों की वैधता और टैक्स विवरण की जांच कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, इन डील्स में मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका जताई गई है। अब जांच एजेंसी सेलिब्रिटी ब्रांडिंग और डिजिटल प्रचार को मनी ट्रेल से जोड़ने की कोशिश कर रही है।
ED ने इस केस में अभिनेत्री और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती से भी पूछताछ की है। उनका बयान ‘1xBet’ से जुड़े PMLA मामले में रिकॉर्ड किया गया। चक्रवर्ती पर आरोप है कि उन्होंने इस ऐप के विज्ञापनों में हिस्सा लिया था। एजेंसी जानना चाहती है कि उन्हें ऐप की वैधता को लेकर कोई जानकारी थी या नहीं। वित्तीय ट्रांजेक्शनों और प्रचार सामग्रियों की समीक्षा के बाद उनसे सवाल किए गए। मिमी ने जांच में सहयोग किया और जरूरी दस्तावेज ईडी को सौंपे। उनके बयान से कई नई कड़ियाँ सामने आई हैं, जिससे आगे की जांच बढ़ेगी।
Also Read : सुप्रीम कोर्ट का नया नियम अब पूरे देश में लागू, आवारा कुत्तों पर बड़ा आदेश
युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा पहले ही जांच के घेरे में
‘1xBet’ खुद को 18 साल पुराना और वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म बताता है। कंपनी की वेबसाइट और ऐप 70 भाषाओं में उपलब्ध हैं। कंपनी दावा करती है कि ग्राहक हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगा सकते हैं। हालांकि, भारत में इस ऐप का संचालन अवैध माना जा रहा है। सरकार ने हाल ही में रियल मनी गेमिंग पर कड़े कानून लागू किए हैं। ईडी को संदेह है कि ऐप टैक्स चोरी और फंड डायवर्जन में शामिल रहा है। भारत में इसकी मौजूदगी और सेलिब्रिटीज से जुड़ाव जांच एजेंसियों की चिंता का विषय बना हुआ है।ईडी की जांच अब और नामचीन हस्तियों तक पहुँचने की संभावना जता रही है। सूत्रों के मुताबिक, अगली सूची में कई फिल्मी सितारे, क्रिकेटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स हैं। ईडी पहले ही सुरेश रैना और शिखर धवन से पूछताछ कर चुकी है।


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts