शिवसेना नेता संजय निरुपम ने बुधवार को अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने इस घटना को संदिग्ध बताया और गंभीर चोट के बावजूद सैफ की तेजी से हुई रिकवरी पर आश्चर्य जताया। बता दें कि सैफ अली खान मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे।
शिवसेना नेता ने सैफ अली खान की तेज रिकवरी पर जताई हैरानी
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने सैफ अली खान पर हुए हमले और उनकी तेज रिकवरी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “सैफ पर ढाई इंच के चाकू से हमला हुआ था और उनकी सर्जरी भी हुई थी। इसके बावजूद चार दिन में ही सैफ अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आए, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। क्या इतनी जल्दी ठीक होना संभव है?”
मीडिया से बात करते हुए निरुपम ने कहा, “हम सभी चाहते हैं कि सैफ जल्दी ठीक हो जाएं। लेकिन इस हमले ने मुंबई शहर की सुरक्षा और सरकार की कार्यक्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।” उन्होंने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज न होने पर भी सवाल उठाया और कहा, “अस्पताल का दावा है कि सैफ खून से लथपथ पहुंचे थे। फिर उस समय का सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं है?”
संजय निरुपम ने पुलिस की जांच पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “सैफ के घर में आठ कर्मचारी हैं, फिर उन पर हमला कैसे हुआ?” उन्होंने मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच में पारदर्शिता की मांग की। साथ ही कहा कि सरकार को मुंबई की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने चाहिए।
पुलिस जांच पर खड़े किए गए सवाल
संजय निरुपम ने सैफ अली खान पर हुए हमले की जांच पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “पुलिस की जांच संदिग्ध है। तीन दिनों में तीन अलग-अलग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक आरोपी को बांग्लादेशी बताया गया। जांच में पारदर्शिता होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।”
सैफ पर हमले के बाद मुंबई की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हुए। विपक्षी नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप खारिज करते हुए कहा, “एक घटना से पूरे महाराष्ट्र या मुंबई को असुरक्षित कहना गलत है।”
Also Read: कंपनी से निकाले जाने पर कर्मचारी का अनोखा बदला: गेट पर किया काला जादू, सोशल मीडिया पर उड़े मज़ाक
16 जनवरी को एक शख्स ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया। यह हमला सैफ के मुंबई के बांद्रा स्थित घर में हुआ। सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई। सैफ इलाज के बाद 21 जनवरी को डिस्चार्ज हो गए।
हमले के आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफुल शहजाद के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी बांग्लादेशी नागरिक है और अवैध रूप से भारत आया था।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed