लेजेंड सिंगर केके की बेटी तमारा और बेटे नकुल ने पहली बार पब्लिक कॉन्सर्ट में गाना गाया। दरअसल 23 अगस्त को केके की पहली बर्थ एनिवर्सरी थी, जिस मौके पर केके ट्रिब्यूट देते हुए कॉन्सर्ट ऑर्गनाइज किया गया था। इस कॉन्सर्ट में केके के बेटे नकुल और तमारा दोनों ने पहली बार पब्लिक कॉन्सर्ट में पहली बार परफॉर्म किया।
केके की बेटी तमारा ने इंस्टाग्राम पर बीती रात हुए कॉन्सर्ट की फोटोज अपने इस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की और जिसमें वो शान, अरमान मलिक, ध्वनि भानुशाली, बेनी दयाल और पापोन के साथ स्टेज शेयर करती नजर आईं। तमारा ने पोस्ट के साथ बेहद इमोशनल कैप्शन लिखा- मेरा पहला कॉन्सर्ट बेहद अमेजिंक था। उन आर्टिस्ट्स को शुक्रिया जिन्होंने हमें ज्वाइन किया साथ ही मेरा स्पेशल थैंक्स शान अंकल को जिन्होंने कॉन्सर्ट को और भी खास बनाया। सभी को शुक्रिया जिन्होंने हमेशा मुझे सपोर्ट और मोटिवेट किया।
इमोशनल नोट में आगे तमारा ने लिखा कि डैड यकीनन हमें देखकर मुस्कुरा रहे होंगे। मैं सोचती हूं की काश पापा हमारे साथ होते।


More Stories
A.R. Rahman Recalls Fan Who Predicted His Ramayana Collaboration 12 Years Ago
दिलजीत दोसांझ के शो के लिए दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होना था शो
टाइगर श्रॉफ केस: वारदात से पहले शूटरों ने की थी फायरिंग की प्रैक्टिस, हुआ था मिसफायर।