
आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज से कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठने लगी है। जिसकी वजह से ‘लाल सिंह चड्ढा’ के मेकर्स और आमिर खान चिंतित हैं। अभिनेता ने हाल ही में सभी से अपनी फिल्म का बहिष्कार न करने का अनुरोध किया था, साथ ही लोगों के सामने खुद का पॉइंट ऑफ व्यू भी रखने की कोशिश की थी। हालांकि, इन सब प्रयासों के बावजूद ट्विटर पर ‘बायकॉट लाल सिंह चड्ढा’ ट्रेंड होना बंद नहीं हुआ। ऐसे में मनोरंजन उद्योग के लोग अब अभिनेता के समर्थन में सामने आने लगे हैं, जिसमें सबसे पहला नाम मिलिंद सोमन का है।
मिलिंद सोमन ने कही यह बात..
अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन ने मंगलवार को पोस्ट शेयर कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। अभिनेता ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘आमिर खान’ का समर्थन करते हुए ट्वीट किया और लिखा, ‘ट्रोल्स एक अच्छी फिल्म को नहीं रोक सकते।

लोगों ने किया रिएक्ट:
हालांकि, ट्रोल्स मिलिंद सोमन के ट्वीट पर कमेंट कर आमिर खान को ट्रोल करने लगे। नेटिजन्स सोशल मीडिया पर आमिर खान की 2014 में आई फिल्म ‘पीके’ के सीन्स शेयर करने लगे और फिल्म में कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के लिए आमिर खान पर निशाना साधने लगे। कुछ ट्विटर यूजर्स ने आर्काइव्स को खंगाला और आमिर के विवादास्पद बयान “भारत की बढ़ती असहिष्णुता” को शेयर करते हुए लोगाें से फिल्म का बहिष्कार करने की मांग करने लगे। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा, ‘हमें चैलेंज कर रहे हो?’
आमिर खान ने ट्रोल्स से किया निवेदन, कहा …..
हाल ही में मीडिया ने जब आमिर खान से सोशल मीडिया पर चल रहे ‘बायकॉट लाल सिंह चड्ढा’ ट्रेंड के बारे में सवाल किया तब अभिनेता ने कहा, बॉलीवुड का बहिष्कार करो…आमिर खान का बहिष्कार करो…लाल सिंह चड्ढा का बहिष्कार करो…मुझे भी दुख होता है क्योंकि उन्हें लगता है कि मैं उन लोगों की लिस्ट में शामिल हूं जो भारत को पसंद नहीं करते हैं … और यह बिल्कुल असत्य है। मैं वास्तव में देश से प्यार करता हूं … मैं ऐसा ही हूं। अगर कुछ लोगों को ऐसा लगता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ऐसा नहीं है इसलिए कृपया मेरी फिल्मों का बहिष्कार न करें, कृपया मेरी फिल्में देखें।”

More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder