फिल्म एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। अथिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें कपल एक-दूसरे का हाथ थामकर सात फेरे लेते नजर आ रहा है। अथिया ने लिखा है, ‘तुम्हारी रोशनी में मैंने प्यार करना सीखा है।’

अथिया ने अपनी शादी की पोस्ट के साथ आगे लिखा है, “आज हमारे सबसे प्यारे लोगों के साथ हमने उस घर में शादी की है जिसने हमें अपार खुशी और शांति दी है। हम दिल से इस नए सफर के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं।”
अथिया ने अपनी शादी की पोस्ट के साथ आगे लिखा है, “आज हमारे सबसे प्यारे लोगों के साथ हमने उस घर में शादी की है जिसने हमें अपार खुशी और शांति दी है। हम दिल से इस नए सफर के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं।”

यहां सभी मेहमानों के हाथ में रेड बैंड बांधा गया, जिससे पता चलता रहे कि ये इनवाइटेड हैं। इस बैंड के बिना कोई अंदर नहीं जा सकता था। वेडिंग वेन्यू के बाहर तगड़ी सिक्योरिटी चेकिंग भी हुई।


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
Shah Rukh Khan’s King Earns Rs 665 Crore Before Release, Sets New Record With Overseas Deal