न्यूली वेड कपल कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिर एक बार सोशल मीडिया पर सुनामी मचाई। कपल ने मंगलवार देर रात को इंस्टाग्राम पर अपने संगीत फंक्शन से कुछ तसवीरें साझा कीं। इसी दौरान सेलिब्रिटी डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी इस कपल की फोटोज शेयर की। फोटो कैप्शन में मनीष ने बताया के कियारा ने संगीत में जो लेहंगा पहना है, जिसे खुद मनीष ने डिज़ाइन किया है, उसे तैयार करने में 4000 घंटे लगे। यही नहीं कियारा के इस ओंब्रे लहंगे पर करीब 98000 स्पार्कलिंग स्वारोवस्की क्रिस्टल जडे हैं। कियारा ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए मनीष मल्होत्रा हाई ज्वैलरी कलेक्शन से लिया गया नेचुरल डायमंड के साथ अट्रैक्टिव रूबी जड़ा हुआ एक आकर्षक नेकपीस पहना है। वहीं दूल्हे सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बारीक थ्रेड वर्क से सजी वेलवेट शेरवानी, जिसपर कीमती स्वारोवस्की क्रिस्टल लगे हैं, पहना है।
शादी के दिन कियारा आडवाणी ने डायमंड और एमराल्ड की स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनी। अनकट डायमंड और जाम्बियन एमरल्ड (पन्ने ) से सजा नेकलेस और मैचिंग स्टड्स पहने, साथ ही एमराल्ड और डायमंड के ही हथफूल भी पहने। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने पिछले दिनों अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर बताया था कि शादी के जोड़े बनाने में 200 कारीगर और पूरे 6700 घंटे लगे थे।

एक बार फिर कियारा की ज्वेलरी में झलका डायमंड्स और एमरल्ड के लिए प्यार। अपने वेडिंग रिसेप्शन पर कियारा ने शानदार चोकर, लेयर्ड डायमंड नेकलेस और लॉरिअट नेकलेस पहना।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर शहर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई । शादी के बाद से ही सेलिब्रिटी डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर दूल्हा और दुल्हन की शानदार तस्वीरें पोस्ट कीं और साथ ही आउटफिट्स और जेवेलरी के बारे में जानकारी दी।


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
Shah Rukh Khan’s King Earns Rs 665 Crore Before Release, Sets New Record With Overseas Deal