कभी बॉलीवुड फिल्म जगत में राज करने वाली करिश्मा कपूर कई सालों से पर्दे से दूर हैं। हाल ही में, वह “मेंटलहुड” नामक एक वेब श्रृंखला पर काम कर रही हैं। ये सीरीज एक किताब पर आधारित है और इसमें करिश्मा एक जासूस के किरदार में नजर आएंगी। ये सीरीज कब रिलीज होगी ये अभी साफ नहीं है लेकिन करिश्मा ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसका ऐलान किया है।
करिश्मा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सीरिज से अपने फर्स्ट लुक को साझा करने के साथ ही घोषणा की है कि ‘ब्राउन – द फर्स्ट केस’ को इस साल के बर्लिनेल सीरीज मार्केट सेलेक्ट्स के लिए चुना गया है। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर खबर साझा करते हुए लिखा, ‘ब्राउन बर्लिन पहुंच गया है! मैं यह जानकर बहुत रोमांचित हूं कि बर्लिनेल सीरीज मार्केट में प्रदर्शित होने के लिए ब्राउन को पांच महाद्वीपों के 16 खिताबों में से एक के रूप में चुना गया है! बधाई हो टीम।’ अभिनेत्री ने ‘ब्राउन’ से अपनी दो तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें वह काफी परेशान लग रही हैं। करिश्मा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, अभिनेत्री के फैंस से लेकर दोस्त तक सभी उनको वापसी करते देखने के लिए बेकरार हैं।

करिश्मा की पोस्ट पर उनके सभी फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के उनके को-स्टार्स और दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस कमेंट करने वालों में करिश्मा की गर्ल गैंग यानी उनकी छोटी बहन करीना और दोस्त मलाइका और अमृता अरोड़ा भी शामिल हैं। तीनों ने इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए करिश्मा की इस अचीवमेंट पर खुशी जाहिर की है। करीना कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘किलिंग इट लोलो, हू उउउउउउ वंस द बेस्ट ऑलवेज द बेस्ट।’ मलाइका लिखती हैं, ‘बहुत बढ़िया लोलो।’ इनके साथ ही नीतू कपूर, दीया मिर्जा, अथिया शेट्टी और शिबानी दांडेकर अख्तर जैसे सितारें भी करिश्मा के पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed