नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और अब नेता बनीं कंगना रनौत इन दिनों अपने संसदीय दायित्वों के साथ-साथ फिल्मी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। हाल ही में वह हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपने घर के बिजली बिल को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया। कंगना ने बताया कि उनके घर का हर महीने एक लाख रुपये का बिजली बिल आता है और इसी मुद्दे पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
Also Read : सीएसके की बड़ी चूक: चौथी हार, क्या हुआ सुपर किंग्स को?
मनाली बिजली बिल पर कंगना ने सरकार को घेरा
कंगना रनौत ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली हिमाचल प्रदेश सरकार को अपने मनाली वाले घर पर आए भारी बिजली बिल के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “इस महीने मेरे मनाली स्थित घर का एक लाख रुपये का बिजली बिल आया है, जबकि मैं वहां रहती भी नहीं हूं। हालत इतनी खराब हो गई है। जब हम ये सब पढ़ते हैं तो शर्म आती है कि हमारे प्रदेश में क्या हो रहा है। लेकिन हमारे पास अब एक मौका है। आप सब मेरे भाई-बहन हैं और ग्राउंड पर इतना अच्छा काम कर रहे हैं, ये काबिल-ए-तारीफ है।”
Also Read : सोना 56,000 रुपये होगा? जानिए इसकी वजह
अपने भाषण में कंगना ने सभी से राज्य की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौजूदा नेता भेड़िये हैं और मनाली के लोगों को इनकी पकड़ से बाहर निकलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, “हमें इस देश और प्रदेश को उन्नति के रास्ते पर ले जाना है। ये हमारा दायित्व है। ये लोग भेड़िये हैं और हमें अपने प्रदेश को इनकी चुंगल से आज़ाद कराना है।”
Also Read : फतेहपुर: कोटा विवाद में ट्रिपल मर्डर, 10 टीमें जांच में
टॉप सेलेब्स में शामिल कंगना हमेशा से बेबाक बोलने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद और मूवी माफिया के खिलाफ सबसे पहले खुलकर आवाज उठाई। साल 2024 में उन्होंने संसद सदस्य का चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा।


More Stories
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications