सनी देओल की नई फिल्म ‘जाट’ अब सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. हालांकि फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही। अगस्त 2023 में रिलीज हुई सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए भारत में 525 करोड़ और दुनियाभर में 686 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब करीब 20 महीने बाद सनी देओल ‘जाट’ के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आए हैं. भले ही पहले दिन फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन इसे पूरी तरह से कमजोर शुरुआत भी नहीं कहा जा सकता.
Also Read : अमेरिका में हेलीकॉप्टर क्रैश, हडसन नदी से 6 शव बरामद
ओपनिंग डे पर ‘जाट’ ने कमाए 10 करोड़, सनी देओल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी
10 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘जाट’ ने ओपनिंग डे पर करीब 10 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. यह उम्मीद के मुताबिक बेहद कम है. इसके बावजूद भी यह सनी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन गई है। बता दें कि सनी की पिछली रिलीज यानी ‘गदर 2’ ने ओपनिंग डे पर 40.10 करोड़ रुपए कमाए थे.
तरण आदर्श बोले: ‘जाट’ से थी बेहतर उम्मीदें, एडवांस बुकिंग में देरी ने किया असर
फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन पर बात करते हुए तरण आदर्श ने कहा- ‘इंडस्ट्री वालों का तो कहना था कि 6 से 7 करोड़ की ही ओपनिंग मिलेगी पर उम्मीद है कि फिल्म डबल डिजिट में ही ओपनिंग करेगी. बहरहाल, उम्मीद इससे भी बेहतर की थी पर चूंकि फिल्म की एडवांस बुकिंग ही एक दिन पहले शुरू हुई तो उससे काफी असर पड़ा. यह मास फिल्म है यूपी हो, बिहार हो या राजस्थान हो. सभी जगह परफॉर्म करेगी. शुक्रवार वर्किंग डे है तो जहां तक है इसके कलेक्शन में ड्रॉप आएगा. बाकी शनिवार-रविवार बेहतर परफॉर्म कर सकती है.’
Also Read : Adani Group के शेयरों में तूफानी तेजी, अदाणी एंटरप्राइजेज 4% से ज्यादा उछला
‘जाट’ बनी सनी देओल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर, वीकेंड पर बढ़ने की उम्मीद: अतुल मोहन
वहीं इस बारे में बात करते हुए ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने कहा, ‘फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से थोड़ा सा कम परफॉर्म किया है. हमें इससे ज्यादा बेहतर ओपनिंग की उम्मीद थी पर फिल्म का प्रमोशन थोड़ा धीमा रहा. हालांकि, आने वाले तीन दिनों में इसकी कमाई बेहतर होगी. यह एक डीसेंट वीकेंड कलेक्शन निकाल लेगी.’ फिल्म ‘जाट’ सनी देओल के करियर की दूसरे सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. इस मामले में ‘गदर 2’ पहले नंबर पर है, जिसने पहले दिन 40.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
Also Read : अमेरिका-चीन तनाव से सोना चमका, ₹1,700 बढ़ीं कीमतें


More Stories
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश