मशहूर फिल्ममेकर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर सावन कुमार टाक का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। सावन की हालत पिछले कई दिनों से नाजुक थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गुरुवार सुबह हालत बिगड़ने पर उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया, जहां शाम करीब 4ः15 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। सावन कुमार का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा।
सावन के स्पोक्सपर्सन और भतीजे नवीन कुमार ने दैनिक भास्कर को बताया कि हार्ट अटैक और मल्टिपल ऑर्गन फेल होने से उनकी मौत हो गई। पिछले दो दिनों से धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
नवीन ने कहा, ‘उन्हें किडनी से जुड़ी बीमारी थी। परिवार ने निमोनिया समझकर उन्हें भर्ती करवाया था, लेकिन उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था।’


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation