दिलजीत दोसांझ के मामले में ऐसा प्रतीत होता है कि बॉलीवुड दो हिस्सों में बंट गया है. एक तरफ कुछ लोग दिलजीत के पक्ष में हैं, जबकि दूसरी तरफ कई लोग उनके खिलाफ खड़े हैं. अब जब नसीरुद्दीन शाह ने दिलजीत का समर्थन किया, तो अशोक पंडित ने उनकी आलोचना की है. दिलजीत दोसांझ की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘सरदारजी 3’ को लेकर विवाद लगातार जारी है. यह फिल्म भारत को छोड़कर अन्य देशों में रिलीज़ हो चुकी है, लेकिन इसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी के कारण दिलजीत भारत में लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं.
अशोक पंडित का पलटवार: “नसीरुद्दीन शाह की बातें उनकी हताशा दिखाती हैं”
दिलजीत का सपोर्ट करने पर नसीरुद्दीन शाह की आलोचना करते हुए अशोक पंडित ने एएनआई कहा, “दिलजीत दोसांझ मामले पर नसीरुद्दीन शाह की प्रतिक्रिया से हम हैरान नहीं हैं. वह हमें जुमला पार्टी कहते हैं, वह हमें गुंडे कहते हैं. शिक्षित, इतने टैलेंटेड और इंडस्ट्री के इतने सीनियर व्यक्ति हमें गुंडे कहते हैं. यह नसीरुद्दीन शाह की हताशा और बेचैनी को दर्शाता है. नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि कास्टिंग के लिए दिलजीत जिम्मेदार नहीं थे. मैं नसीरुद्दीन शाह को बताना चाहूंगा कि वह एक अभिनेता थे. वह पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने से मना कर सकते थे.”
Also Read : UN में एस. जयशंकर ने पाकिस्तान की पोल खोली, कहा – आतंकवादियों को नहीं मिलेगी कोई रियायत
पंडित का नसीरुद्दीन शाह पर निशाना, पाकिस्तान को बताया आतंकी राष्ट्र
पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र बताते हुए अशोक पंडित ने नसीरुद्दीन शाह को संबोधित करते हुए कहा, “नसीरुद्दीन शाह पिछले 50 साल से पाकिस्तान भारत पर हमला कर रहा है. उन्होंने लोगों को मारा है, लोगों के साथ बलात्कार किया है, हमारे देश में लोगों का नरसंहार किया है. यह सिर्फ पहलगाम की बात नहीं है. यह सबसे ताजा हमला है. इससे पहले पुलवामा, उरी, मुंबई विस्फोट, 26/11, ऐसे कई हमले हुए हैं जिनके लिए पाकिस्तान ज़िम्मेदार है. पाकिस्तान एक आतंकी राष्ट्र है. हमारे लिए हमारा देश सबसे पहले आता है. इसलिए पूरे प्रकरण पर हमारी प्रतिक्रिया, पूरी फिल्म ‘सरदार जी 3’ पर हमारी प्रतिक्रिया हमारे हिसाब से सही है. मैं आपको बता दूं नसीर साहब, हमने दिलजीत के खिलाफ असहयोग जारी करने का फैसला किया है.”
Also Read : परिवार की रजामंदी से शादी के लिए US पहुंची भारतीय युवती अचानक लापता हुई


More Stories
India Successfully Test-Fires Pralay Missile Off Odisha Coast; Induction Expected Soon
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction