मशहूर फिल्म डायरेक्टर प्रदीप सरकार का शुक्रवार को निधन हो गया है। 67 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली थी। उनके निधन की जानकारी फिल्म मेकर और उनके दोस्त हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर दी।
प्रदीप ने परिणीता, हेलिकॉप्टर ईला और मर्दानी जैसी हिट फिल्मों का डायरेक्शन किया था। रिपोर्ट्स की माने तो प्रदीप का पोटेशियम लेवल कम हो गया था। इसके बाद वो डायलिसिस पर थे। उन्हें रात 3 बजे हॉस्पिटल लाया गया था। हालांकि डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए। आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
2005 में फिल्म परिणीता से डायरेक्शन की दुनिया में रखा कदम
प्रदीप सरकार ने 2005 में फिल्म परिणीता के साथ डायरेक्शन में डेब्यू किया। 2007 में लागा चुनरी में दाग, 2010 में फिल्म लफंगे परिंदे और 2014 में रानी मुर्खजी की फिल्म मर्दानी का डायरेक्शन किया। इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स का मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला। फिल्मों के अलावा उन्होंने फॉरबिडेन लव और दुरंगा जैसी वेब सीरीज का भी डायरेक्शन किया।
अजय देवगन और मनोज वाजपेयी ने दुख जताया
प्रदीप के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ आई है। एक्टर मनोज वाजपेयी ने उनके निधन पर सोशल मीडिया पर संवेदना जाहिर की है। उन्होंने लिखा, ‘ये घटना काफी चौंकाने वाली है। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे दादा।’
इसके अलावा अजय देवगन और एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने भी प्रदीप के निधन पर शोक जाहिर किया है। अजय ने लिखा, ‘हम में से कई लोगों के लिए प्रदीप सरकार दादा के निधन की खबर को पचा पाना अभी मुश्किल है। मेरी प्रार्थनाएं दिवंगत के परिवार के साथ हैं। ईश्वर आपकी आत्मा के शांति दे।’


More Stories
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर एंबुलेंस और कांवड़ियों की ट्रॉली में टक्कर, मौके पर बवाल और भारी जाम
Court Clears Brij Bhushan Singh in Women Wrestlers’ Sexual Harassment Case
Trump: Gulf Leaders’ Input Weighed Heavily in Holding Off New Iran Strikes