शाहरुख खान जल्द ही दीपिका पादुकोण और जॉन इब्राहिम के साथ एक नई फिल्म “पठान” में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म पिछले कुछ समय से निर्माणाधीन है, और प्रशंसक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिस थिएटर में फिल्म का प्रीमियर होना है, उसके मालिक श्री देसाई ने पुष्टि की है कि फिल्म की रिलीज के पहले दिन के लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया गया है।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस ने ‘पठान’ के लिए मुंबई के गैटी गैलेक्सी थिएटर को सुबह 9 बजे के लिए बुक कर लिया है। यूं तो फिल्म में हर बार पहला शो 12 बजे से शुरू होता था, लेकिन शाहरुख खान की फिल्म की खातिर लोगों ने अपनी योजना में भी बदलाव कर लिया। वहीं इस बारे में बात करते हुए G7 मल्टीप्लेक्स और मराठा मंदिर सिनेमा के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज देसाई ने कहा, “यह बात सच है कि शाहरुख खान ने फैंस ने पूरा थिएटर बुक कर लिया है। एक्जीबिटर्स ने शुक्रवार को स्क्रीनिंग जल्द शुरू करने की मांग की है। लेकिन पहला शो कब शुरू होगा, इसकी जानकारी शुक्रवार को ही मिल पाएगी। हालांकि अभी यह पता चला है कि पहला शो फैन क्लब ने बुक किया है।”

4 साल बाद धमाकेदार कमबैक
हालांकि, इस थिएटर का पहला शो कितने बजे से शुरू होगा इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है। शुक्रवार को बताया जा रहा है कि ये जानकारी भी साझा कर दी जाएगी। वहीं, वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान की लास्ट फिल्म ‘जीरो’ रिलीज हुई थी। ‘पठान’ के बाद इस साल शाहरुख अपनी दो और फिल्मों से धमाका करने वाले हैं। पठान के बाद फैंस को डंकी और जवान का भी बेसब्री से इंतजार रहेगा। वहीं, 25 तारीख को पठान हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू वर्जन में भी रिलीज होगी।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Shah Rukh Khan’s King Earns Rs 665 Crore Before Release, Sets New Record With Overseas Deal
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video