अजय देवगन की ‘रेड 2’ रिलीज के 15 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। जबकि दूसरी ओर ‘रेड 2’ के साथ रिलीज हुईं साउथ की दो फिल्में ‘हिट 3’ और ‘रेट्रो’ की कमाई अब हर बीतते दिन के साथ सिमटती जा रही है। वहीं अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ भी अब अपनी रिलीज के 27 दिन बाद बस रेंग रही है। जानते हैं बीते गुरुवार इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा हाल।
Also Read: JNU और जामिया के बाद MANUU ने भी तोड़ा तुर्की संस्थान से MoU
रेड 2
बॉक्स ऑफिस पर अपने दो हफ्ते पूरे कर चुकी ‘रेड 2’ को फिलहाल किसी बड़ी फिल्म से टक्कर नहीं मिल रही है, जिसका फायदा उसे मिल रहा है। 15 दिन बाद भी फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है। गुरुवार को फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसकी कुल कमाई अब 136.35 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म अब धीरे-धीरे 150 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। हालांकि, इस हफ्ते टॉम क्रूज़ की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ की आखिरी कड़ी रिलीज हो रही है, जिससे अजय देवगन की फिल्म के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
नई रिलीज के न होने से मिला ‘रेड 2’ को फायदा
अजय देवगन की ‘रेड 2’ को फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कोई नई बड़ी फिल्म टक्कर नहीं दे रही है, जिसका इसे भरपूर फायदा मिल रहा है। इस समय सिनेमाघरों में सिर्फ अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ और दक्षिण भारत की दो फिल्में चल रही हैं, जिनकी कमाई काफी खराब है। नई फिल्मों की गैर-मौजूदगी ने ‘रेड 2’ के लिए रास्ता साफ कर दिया है।
जल्द ही राजकुमार राव की कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ रिलीज होगी, लेकिन इसका जॉनर ‘रेड 2’ (जो एक थ्रिलर ड्रामा है) से अलग होने के कारण यह सीधे तौर पर उसकी कमाई को प्रभावित नहीं करेगी। हालांकि, टॉम क्रूज़ की आने वाली फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल: फाइनल रेकनिंग’ निश्चित रूप से ‘रेड 2’ के दर्शकों को अपनी ओर खींच सकती है।
Also Read: JNU और जामिया के बाद MANUU ने भी तोड़ा तुर्की संस्थान से MoU
हिट 3 और रेट्रो
‘रेड 2’ के साथ ही रिलीज हुईं दक्षिण भारतीय फिल्में ‘हिट 3’ और ‘रेट्रो’ की कमाई अब दो हफ्ते पूरे करते-करते लाखों में सिमट गई है। गुरुवार को ‘हिट 3’ ने 15वें दिन केवल 46 लाख रुपये का कारोबार किया, जिससे इसकी कुल कमाई अब 75.61 करोड़ रुपये तक पहुंची है। वहीं, सूर्या अभिनीत ‘रेट्रो’ का हाल और भी बुरा है। इसने गुरुवार को महज 31 लाख रुपये कमाए, और अब तक कुल 59.61 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है।
Also Read: डोनाल्ड ट्रंप ने UAE में की 200 अरब डॉलर की डील्स- जानिए अमेरिका को क्या हासिल होगा?
केसरी 2
अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ को समीक्षकों से काफी प्रशंसा मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे उतनी संख्या में दर्शक नहीं मिले जितनी उम्मीद थी। हालांकि, फिल्म सिनेमाघरों में लगभग तीन हफ्ते पूरे कर चुकी है और अभी भी धीमी गति से चल रही है। अपने 27वें दिन, यानी गुरुवार को भी, ‘केसरी 2’ ने ‘हिट 3’ और ‘रेट्रो’ से अधिक कमाई की। गुरुवार को ‘केसरी 2’ ने 50 लाख रुपये का कारोबार किया, जिससे फिल्म की कुल कमाई अब 88.55 करोड़ रुपये हो गई है।


More Stories
Virat Kohli Scripts Never-Seen-Before History, Breaches 13000-Run Mark At No. 3 In ODIs
कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल में होंगे सेवामुक्त, मिला 2 साल का एक्सटेंशन
Canva’s Layoff Package Revealed: MacBooks, LinkedIn Premium and Support for Ex-Employees