‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 2023 की शुरुआत में ‘पठान’ के सफलता के बाद, अब ‘डंकी’ ने भी बड़ी कमाई की है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया है, और फिल्म की एडवांस बुकिंग और हाईप से यह दिखता है कि फिल्म को भी बड़ा हिट होने की संभावना है। 161 मिनट की ड्यूरेशन वाली इस फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर, और अनिल ग्रोवर ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
Also Read: Top Google Maps Features Coming To India In 2024
डंकी देख भावुक हुए दर्शक
सुबह से ही थिएटर में शाहरुख खान की ‘डंकी’ के लिए दर्शकों की भारी भीड़ है। जो लोग ये फिल्म देखकर आ रहे हैं वह अपने रिव्यू दे रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो फिल्म देखकर भावुक हो गए हैं और कुछ कह नहीं पा रहे हैं। इससे ये पता चलता है कि फिल्म की कहानी भावुक कर देने वाली है।
Also Read: क्रिमिनल लॉ बिल: राजद्रोह की जगह देशद्रोह, नाबालिग से रेप और मॉब लिंचिंग में फांसी
फिल्म क्रिटिक ने दिए 4 स्टार
शाहरुख खान की इस फिल्म को फिल्म क्रिटिक रोहित जायसवाल ने 4 स्टार रेटिंग दी है। उन्होंने फिल्म को हैट्रिक बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि ये फिल्म न केवल शाहरुख खान के फैंस के लिए बल्कि उन लोगों के लिए भी है जो किंग खान को बेवजह नफरत करते हैं। शाहरुख खान वापस आ गए हैं।
Also Read: Karnataka second in active Covid-19 cases, decides to ramp up daily tests
ऑस्कर के लिए जानी चाहिए ये फिल्म
शाहरुख खान की इस फिल्म को बेहतरीन रिव्यू मिल रहे हैं। ट्विटर पर फैंस इसकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा है कि ‘डंकी’ को ऑस्कर के लिए भेजा जाना चाहिए। शाहरुख खान अपने हार्डी के किरदार के लिए नेशनल अवॉर्ड डिजर्व करते हैं। ये एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है। राजकुमार हिरानी ने मास्टरपीस बनाई है।
फिल्म ‘डंकी’ का फर्स्ट हाफ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर इसके रिव्यू दे रहे हैं।
Also Read: Essential Skills for Technical Professionals: Navigating Success in the Digital Landscape


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा