हाल ही में मैडॉक फिल्म्स की एक शानदार पार्टी में अमर कौशिक और श्रद्धा कपूर एक साथ दिखाई दिए. इस मौके पर श्रद्धा ने अमर के ताजा बयान पर अपने अंदाज में चुटकी ली.
Also Read: आज से लू की पहली लहर! दिल्लीवालो घर से निकलने से पहले यह पढ़ लें
अमर के बयान पर श्रद्धा का तंज, फिर दिखी ‘स्त्री 2’ जोड़ी की मस्ती
सोमवार को मैडॉक फिल्म्स ने एक शानदार इवेंट रखा, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए. श्रद्धा कपूर और उनके ‘स्त्री 2’ के निर्देशक अमर कौशिक भी इस कार्यक्रम में साथ पहुंचे. इस दौरान पैपराजी के सामने पोज देते वक्त श्रद्धा ने मजाकिया अंदाज में अमर पर तंज कस दिया. उन्होंने कहा, “ये बहुत जोक मार रहे हैं ना आजकल.” श्रद्धा की इस बात पर अमर ने तुरंत अपना एक कान पकड़ लिया, जैसे वो अपनी गलती के लिए माफी मांग रहे हों. दोनों की ये नोंक-झोंक देख वहां मौजूद लोग हंस पड़े.
हाल ही में एक इंटरव्यू में अमर ने बताया कि श्रद्धा ‘स्त्री 2’ में कैसे कास्ट हुईं. उन्होंने खुलासा किया कि इसका पूरा श्रेय प्रोड्यूसर दिनेश विजन को जाता है. अमर ने हंसते हुए कहा था, “दिनेश एक बार श्रद्धा के साथ फ्लाइट में सफर कर रहे थे. उन्होंने श्रद्धा की हंसी देखी और मुझे बाद में कहा कि अमर, जब वो हंसती है, तो बिल्कुल स्त्री जैसी लगती है, जैसे कोई चुड़ैल.” ये बात कहते हुए अमर ने तुरंत माफी भी मांग ली थी. उन्होंने कहा, “सॉरी श्रद्धा, दिनेश ने शायद चुड़ैल कहा था, ठीक याद नहीं.”
Also Read: 20 साल की छात्रा को दिल के दौरे, बढ़ते मामलों पर विशेषज्ञों की राय


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
A.R. Rahman Recalls Fan Who Predicted His Ramayana Collaboration 12 Years Ago
दिलजीत दोसांझ के शो के लिए दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होना था शो