यशराज फिल्म्स (YRF) की हिट फ्रेंचाइजी ‘धूम’ के चौथे पार्ट को लेकर ट्रेड सर्किट में दोबारा चर्चाएं हो रही हैं। अगले साल इस बैनर की दो बड़ी फिल्में ‘पठान’ और ‘टाइगर-3’ रिलीज होंगी। ऐसे में YRF इन दोनों फिल्मों के बाद यानी साल 2024 की ईद पर बिगबजट फिल्म ‘धूम-4’ की सौगात देने की तैयारी कर रहे हैं।
फिल्म से जुड़े सूत्रों ने ‘धूम-4’ को लेकर कई जानकारियां शेयर की हैं। उन्होंने कहा, “इस फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट को डायरेक्ट करने के लिए संजय गढ़वी को वापस बुलाया जा रहा है। तीसरा पार्ट उनके बजाय विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया था। अब अगर संजय गढ़वी को ऑन बोर्ड लिया जाता है तो उनके पास इस पार्ट के लिए कई स्क्रिप्ट लिखी हुई हैं।”


More Stories
Shah Rukh Khan’s King Earns Rs 665 Crore Before Release, Sets New Record With Overseas Deal
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video
शाहरुख ने 61वें जन्मदिन पर ताज होटल में देर रात तक की पार्टी, आर्यन-सुहाना संग जश्न, फैंस को दिया फ्लाइंग किस