विक्की कौशल की ‘छावा’ के सामने ‘द डिप्लोमैट’ पसीने-पसीने हो रही है! आइए जानते हैं, मंगलवार को दोनों फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा. विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ एक महीने बाद भी सिनेमाघरों में मजबूती से बनी हुई है और शानदार कमाई कर रही है. वहीं, होली के मौके पर 14 मार्च को रिलीज हुई जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ धीमी गति से आगे बढ़ रही है. आइए देखें कि मंगलवार को इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार किया.
Also Read : शेयर बाजार में बढ़त: सेंसेक्स 75,350 के पार, निफ्टी में उछाल
‘द डिप्लोमैट’ की धीमी शुरुआत के बावजूद कहानी और निर्देशन की हो रही तारीफ
बात करें जॉन अब्राहम की फिल्म की तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत ही काफी धीमी हुई. यूं तो इस फिल्म को कहानी और निर्देशन की काफी तारीफ हो रही है, बावजूद इसके फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शक खींच पाने में पीछे है. फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ सच्ची घटना पर आधारित है. इसका निर्देशन शिवम नायर ने किया है.
Also Read : UP: पति के शव के 15 टुकड़े; पत्नी ने प्रेमी संग क्यों की हत्या?
बॉक्स ऑफिस पर ‘द डिप्लोमैट’ की धीमी रफ्तार, अब तक कमाए 16.20 करोड़ रुपये
‘छावा’ के आकर्षण के आगे ‘द डिप्लोमैट’ गुम होती नजर आ रही है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने चार करोड़ रूपये की कमाई से शुरूआत की थी. सोमवार को चौथे दिन फिल्म ने 1.5 करोड़ रूपये कमाए। वहीं कल मंगलवार को पांचवें दिन इस फिल्म ने 1.40 करोड़ रूपये का कारोबार किया है. इसकी टोटल कमाई 16.20 करोड़ रूपये हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट करीब 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
Also Read : अमेज़न में छंटनी, 14,000 कर्मचारियों की नौकरी खतरे में
‘छावा’ की जबरदस्त कमाई जारी, पांचवें हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर कायम
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म छावा ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं. अब भी इसकी रफ्तार कम नहीं हो रही. संभाजी महाराज के जीवन पर बनी इस फिल्म को देखने बड़ी संख्या में दर्शक थियेटर्स का रुख कर रहे हैं. यही वजह है कि फिल्म छावा पांचवें हफ्ते भी झमाझम कमाई कर रही है. छावा ने सोमवार को 32वें दिन 2.65 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था. वहीं कल मंगलवार को भी इसका मंगल रहा. कमाई की बात करें तो कल 33वें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रूपये कमाए. फिल्म की टोटल कमाई अब 567.80 करोड़ रूपये हो गई है.
Also Read : मुझे अपनी बेटी पर गर्व है : नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की मां


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा