इन दिनों सिनेमाघरों में हॉरर से लेकर पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्मों की भरमार है. वहीं, आज से ‘मेट्रो इन दिनो’ भी रिलीज हो रही है. इससे पहले गुरुवार को ‘मां’, ‘कन्नप्पा’ और अन्य फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा, आइए जानें.
Also Read : भारत-अमेरिका के बीच 10 साल की डिफेंस डील, पाकिस्तान के लिए बढ़ी चिंता
‘मां’ और ‘कन्नप्पा’ का कलेक्शन रहा फीका, ‘मेट्रो इन दिनो’ से बढ़ सकती है मुश्किलें
काजोल की फिल्म ‘मां’ और विष्णु मांचू की पैन इंडिया ‘कन्नप्पा’ को बॉक्स ऑफिस पर अब एक हफ्ते का समय पूरा हो चुका है. लेकिन एक हफ्ते में भी इन फिल्मों की कमाई काफी कम रही है. अब आज से सिनेमाघरों में ‘मेट्रो इन दिनो’ जैसी नई फिल्म आ रही है. जिसके बाद ‘मां’ और ‘कन्नप्पा’ को और भी नुकसान होने की संभावनाएं हैं. फिलहाल जानते हैं गुरुवार का दिन इन फिल्मों के लिए कैसा रहा. पहली बार हॉरर फिल्म में नजर आईं काजोल से एक बेहतर फिल्म की उम्मीद थी. लेकिन ‘मां’ उन उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरी नहीं उतरी है. इसका अंदाजा फिल्म की कमाई से ही लगा सकते हैं. बॉक्स ऑफिस पर सात दिन बिताने के बाद भी ‘मां’ की कमाई सिर्फ 26.65 करोड़ रुपए ही हो पाई है.
‘कन्नप्पा’ की कमाई गिरी, ‘एफ1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाज़ी
विष्णु मांचू काफी हाइप क्रिएट करके एक पैन इंडिया फिल्म ‘कन्नप्पा’ लाए थे. लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो पहले दिन 9.35 करोड़ की औसत कमाई के बाद फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता गया. जो भी फिल्म देखकर आया उसने बाकियों को न देखने की ही सलाह दी. यही कारण है कि सात दिनों में फिल्म का कलेक्शन 30.10 करोड़ तक ही पहुंच पाया है. एक ओर जहां हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट की ‘एफ1’ बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से दौड़ रही है. एफ1 ने गुरुवार को भी 3.7 करोड़ रुपए का अच्छा कलेक्शन किया। इससे पहले बुधवार को फिल्म ने 3.48 करोड़ रुपए जुटा लिए थे. इस तरह से सात दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 35.68 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है. जो कन्नप्पा और मां दोनों से बेहतर है.
Also Read : तकनीकी खराबी से एअर इंडिया की वॉशिंगटन फ्लाइट रद्द


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
Shah Rukh Khan’s King Earns Rs 665 Crore Before Release, Sets New Record With Overseas Deal