चार दिनों में 193 करोड़ पार, बजट भी हुआ वसूल
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने पहले दिन 32.10 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन कलेक्शन 40.59 करोड़ रुपये रहा। तीसरे दिन फिल्म ने 57.20 करोड़ रुपये जोड़े, जबकि चौथे दिन 63.59 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया। इस तरह चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 193.48 करोड़ रुपये पहुंच गया। करीब 250 करोड़ रुपये के बजट वाली यह फिल्म अब अपनी लागत निकाल चुकी है और मुनाफे की ओर बढ़ रही है।
पांचवें और छठे दिन भी बरकरार रही कमाई की रफ्तार
फिल्म ने पांच दिनों में 216 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, छठे दिन भी फिल्म की कमाई जारी रही और शुरुआती आंकड़ों में 2.33 करोड़ रुपये जुड़ चुके हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि दिन के अंत तक यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें दिन अकेले 23.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
स्टारकास्ट और कहानी ने बनाया बॉर्डर 2 को मेगा-हिट
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, सोनम बाजवा और मोना सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 1997 की सुपरहिट बॉर्डर की स्पिरिचुअल सीक्वल है। गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने इसे जे.पी. फिल्म्स के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता इसके निर्माता हैं। मजबूत देशभक्ति, दमदार अभिनय और बड़े पैमाने ने फिल्म को 2026 की पहली मेगा-हिट बना दिया है।
Also Read: दौलत बढ़ी, रैंक सुधरी: अडानी ने चीनी अरबपति को पीछे छोड़ा


More Stories
A.R. Rahman Recalls Fan Who Predicted His Ramayana Collaboration 12 Years Ago
दिलजीत दोसांझ के शो के लिए दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होना था शो
टाइगर श्रॉफ केस: वारदात से पहले शूटरों ने की थी फायरिंग की प्रैक्टिस, हुआ था मिसफायर।