बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का विवाह सम्पन्न हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, गोवा में परिवार और दोस्तों के साथ, रकुल और जैकी ने अपनी शादी को सिख रीति-रिवाज से आयोजित किया है. इससे वे अब पति-पत्नी के रूप में मिल गए हैं. हालांकि, इसके बाद भी वे अपनी शादी को सिद्ध रूप से आयोजित करेंगे. आशा है कि वे शाम के समय तक मीडिया के सामने आकर अपने पोज भी दिखाएंगे.
रिपोर्ट के मुताबिक, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी संपन्न हो चुकी है. उन्होंने आनंद कारज सेरेमनी से शादी रचाई है. सिख धर्म में आनंद कारज शादी को ही कहते हैं. जहां जोड़ा गुरु ग्रंथ साहिब के सामने फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन बंधते हैं.
also read: पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर फिर आंसू गैस के गोले दागे गए
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में गेस्ट
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने शादी के लिए गोवा के लग्जरी होटल आईटीसी ग्रैंड को चुना है. जहां उनके परिवार के साथ साथ दोस्त लोग भी पहुंच गए हैं. आयुष्मान खुराना, शिल्पा शेट्टी, अर्जुन कपूर, डेविड धवन और तमाम सितारों को स्पॉट किया गया है. बॉलीवुड कि कलाकार जोड़ी के प्री-वेडिंग फंक्शन 19 फरवरी 2024 से शुरू हुए हैं. दोनों ने अक्टूबर 2021 में अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया था. इसके बाद से दोनों साथ साथ वेकेशन पर तो कभी डिनर डेट पर साथ दिखने लगे.
also read: MSP पर सरकार की वो मजबूरी, जिसके चलते चाहकर भी किसानों की बात नहीं मान पा रही सरकार


More Stories
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed
शाहरुख ने 61वें जन्मदिन पर ताज होटल में देर रात तक की पार्टी, आर्यन-सुहाना संग जश्न, फैंस को दिया फ्लाइंग किस