साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार की फिल्म गुड बैड अग्ली ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करते हुए सनी देओल की जाट को पीछे छोड़ दिया है। 10 अप्रैल को जाट ने सिनेमाघरों में अच्छी खासी हलचल मचाई और इसका असर पहले दिन की कमाई में भी साफ दिखा। हालांकि, इसी बीच बॉक्स ऑफिस पर एक और फिल्म ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराते हुए सबका ध्यान खींचा है।
ये है साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार की गुड बैड अग्ली, जो 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जहां क्रिटिक्स और दर्शकों द्वारा फिल्म को पॉजीटिव रिव्यू मिले तो वहीं पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ गुड बैड अग्ली को अजीत कुमार के करियर की बेस्ट ओपनिंग मिल गई है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, 28.50 करोड़ की ओपनिंग गुड बैड अगली ने पहले दिन की है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 35 से 40 करोड़ के बीच रहा है. वहीं बजट की बात करें तो 190 करोड़ का बताया जा रहा है, जो फिल्म पहले वीकेंड पर कमा पाती है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा.
Also read : मुंबई हीरो के भाई की मांग तहव्वुर को फांसी दी जाए
‘जाट’ ने पहले दिन कमाए 9.5 करोड़, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 15 करोड़ के करीब – ‘गुड बैड अग्ली’ के लिए फैंस में दिखा जबरदस्त क्रेज
जाट की बात करें तो सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह स्टारर फिल्म ने 9.5 करोड़ की ओपनिंग भारत में हासिल की है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 15 करोड़ तक पहुंचने की चर्चा है. हालांकि फैंस की नजर जाट के पहले वीकेंड कलेक्शन पर है. बता दें, अजित कुमार की एक्शन फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ को देखने पहुंचे दर्शकों में सिनेमाघरों के बाहर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था. जहां अजित के फैंस सिनेमाघरों के बाहर जश्न मनाते नजर आए थे.
Also read : विनीत ने बस एक नाम सुनकर साइन कर ली ‘जाट’, रणदीप हुड्डा को बताया सिक्योर एक्टर
इतना ही नहीं कुछ फैंस को एक्टर के पोस्टर को दूध से नहलाते हुए भी देखा गया था. बता दें, आदि रविचंद्रन के निर्देशन में बनी ‘गुड बैड अग्ली’ में अजित कुमार, के साथ तृषा कृष्णन, सिमरन, अर्जुन दास, योगी बाबू समेत अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ तमिलनाडु के लगभग 1000 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed