करीब 45 साल पहले एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसे आज भी उसकी भव्यता और दमदार स्टारकास्ट के लिए याद किया जाता है. हम बात कर रहे हैं 1980 में आई सुपरहिट फिल्म ‘शान’ की. दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में शुरू में लीड रोल के लिए धर्मेंद्र और हेमा मालिनी को चुना गया था. लेकिन आपसी मतभेद के चलते दोनों ने यह फिल्म करने से इनकार कर दिया. इसके बाद धर्मेंद्र का रोल अमिताभ बच्चन को दिया गया. अब सवाल यह है कि हेमा मालिनी की जगह किस अभिनेत्री ने ली? बॉलीवुड इतिहास की कुछ कहानियां वक्त के साथ और भी दिलचस्प हो जाती हैं, और ‘शान’ का यह किस्सा भी उन्हीं में से एक है. उस समय ‘शान’ को सबसे महंगी फिल्मों में गिना जाता था और इसमें इंडस्ट्री के बड़े सितारे नजर आए थे.
Also read : हिंडनबर्ग रिपोर्ट कार्रवाई का आधार नहीं, पूर्व सेबी प्रमुख को लोकपाल से मिली क्लीन चिट
निर्देशक रमेश सिप्पी ने इस मल्टी-स्टारर फिल्म के लिए धर्मेंद्र को विजय और हेमा मालिनी को रेणु के किरदार के लिए चुना था. दोनों ही उस समय के सुपरस्टार थे और उनकी जोड़ी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय थी. लेकिन रमेश सिप्पी के साथ कुछ अनबन के चलते धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने इस फिल्म से किनारा कर लिया. धर्मेंद्र के फिल्म छोड़ने के बाद रमेश सिप्पी ने अमिताभ बच्चन को विजय का किरदार निभाने का मौका दिया. दिलचस्प बात यह है कि अमिताभ को पहले रवि का रोल ऑफर किया गया था, लेकिन धर्मेंद्र के जाने के बाद उन्होंने विजय का किरदार निभाया.
Also read: मस्क-ट्रंप में क्यों आई दरार? जानिए रिश्ते बिगड़ने की वजह
शशि कपूर-बिंदिया ने निभाए अहम किरदार, ‘शान’ बनी हिट और सबसे महंगी फिल्मों में शामिल
रवि का रोल बाद में शशि कपूर ने बखूबी निभाया. वहीं, फिल्म में रेणु का किरदार बिंदिया गोस्वानी ने निभाया था. शान में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, परवीन बाबी के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा और कुलभूषण खरबंदा जैसे दिग्गज कलाकार भी थे. फिल्म का गाना “प्यार करने वाले” और इसका एक्शन से भरपूर कथानक आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है. यह फिल्म न केवल अपने समय की सबसे महंगी फिल्म थी, बल्कि इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया. चार करोड़ 25 लाख में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था.
Also read : स्वदेशी लड़ाकू जेट: दुश्मनों की नींद उड़ाने वाला ताकतवर हथियार


More Stories
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
3% hike in dearness allowance for central government employees cleared by cabinet
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं:39 लोगों की मौत की खबर; एक ट्रेन ने दूसरी को पीछे से टक्कर मारी