सोशल मीडिया पर इन दिनों बायकॉट ट्रेंड चल रहा है। बीते दिनों रिलीज हुईं सुपरस्टार आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन इसी बायकॉट ट्रेंड की भेंट चढ़ गईं। सात दिन में दोनों फिल्में अपना बजट तक नहीं निकाल पाई हैं। बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर कई फिल्मी सितारे रिएक्ट कर रहे हैं क्योंकि कहीं न कहीं उन्हें अपनी फिल्मों के फ्लॉप होने का डर है।
हाल ही में अर्जुन कपूर ने इस पर बयान देते हुए कहा था कि ये हमारी सबसे बड़ी गलती है कि हम इस मुद्दे पर चुप है। लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। मुझे लगता है कि हमने ये माना कि हमारा काम बोलेगा। हमें अब और सहन नहीं करना चाहिए। रिएक्ट करते हुए धमकी देना अर्जुन कपूर को भारी पड़ गया। पहले सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी, फिर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अर्जुन कपूर को निशाने पर ले लिया
नरोत्तम मिश्रा ने अर्जुन कपूर को फ्लॉप एक्टर बताते हुए कहा
नरोत्तम मिश्रा ने अर्जुन कपूर को फ्लॉप एक्टर बताते हुए कहा कि जनता को धमकाने की बजाय अपनी एक्टिंग पर ध्यान दें। नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फेंस में अर्जुन कपूर के बयान पर सवाल पूछे जाने के बाद प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मीडिया के सामने कहा, ”अब कोई फ्लॉप और फ्रस्टेट एक्टर जनता को धमकाए यह अच्छा नहीं मानता मैं। अगर जनता को धमकाने की जगह वह अपनी एक्टिंग पर ध्यान दें, तो मैं सभझता हूं ज्यादा अच्छा है।”
नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा, ‘और मेरा उनसे एक सवाल है, क्या वह या जो हिमायती हैं टुकड़े-टुकड़े वालों के, उनमें किसी में हिम्मत है कि किसी और धर्म पर फिल्म बना सकें, और धर्म के लिए अपमानित शब्द बोल सकें, और धर्म के देवाताओं को नीचा दिखा सकें, सिर्फ हम सनातनी लोगों के साथ ऐसा करके फिर जनता को धमकी देते हो बॉयकॉट पर। इंतजार करो आप भी अर्जुन जी। अब जनता जागरूक हो चुकी है।’


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder