एक्टर आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आमिर इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। अब हाल ही में फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान आमिर खान ने हिंदू माइथोलॉजी ‘महाभारत’ यानी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर फिल्म बनाने की अपनी इच्छा जाहिर की है, जिसके बारे में वे पिछले 10 साल से सोच रहे हैं। हालांकि, आमिर ने यह भी कहा है कि उन्हें ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाने में डर भी लगता है।
आमिर खान ने कहा, “जब आप महाभारत बना रहे हैं, तो आप फिल्म नहीं बना रहे हैं, आप एक यज्ञ कर रहे हैं। यह कोई फिल्म नहीं है, यह उससे कहीं ज्यादा है। इसलिए मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं। मैं इसे सामने लाने से डरता हूं। महाभारत आपको कभी निराश नहीं करेगी, लेकिन आप इसे निराश कर सकते हैं।”


More Stories
A.R. Rahman Recalls Fan Who Predicted His Ramayana Collaboration 12 Years Ago
दिलजीत दोसांझ के शो के लिए दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होना था शो
टाइगर श्रॉफ केस: वारदात से पहले शूटरों ने की थी फायरिंग की प्रैक्टिस, हुआ था मिसफायर।