अक्षय कुमार एक कुशल अभिनेता और मानवतावादी हैं. कई मौके पर ये देखा गया है कि अक्षय कुमार किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे निकल कर आए हैं. ऐसे में एक बार फिर से अक्षय ने दरियादिली की मिसाल कायम की है. खबर है कि अक्की ने दिल्ली की एक 25 साल की लड़की को इलाज के लिए 15 लाख रुपये डोनेट किए हैं. मालूम हो कि ये लड़की हार्ट की पेशेंट हैं और खिलाड़ी कुमार ने इसके इलाज की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है.
ये पहला मौका नहीं है जब अक्षय कुमार ने किसी के लिए इस तरह से दरियादिली दिखाई है. इससे पहले भी अक्की ये कारनामा कर चुके हैं. ई टाइम्स की खबर के मुताबिक अक्षय कुमार ने जिस आयुषी शर्मा नाम की लड़की को इलाज के लिए 15 लाख डोनेट किए हैं उसके दादा ने इस बात की जानकारी दी है. दरअसल आयुषी के दादा योगेंद्र अरुण ने बताया है कि- हमने इस मामले की जानकारी अक्की की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के डायरेक्टर डॉ चंद्रप्रकाश को दी थी. इसके बाद मामले को जानकार अक्षय ने आयुषी के लिए 15 लाख दान कर दी है. योगेंद्र अरुण ने कहा-कि मैं अक्षय से पैसे लूंगा एक शर्त पर कि मुझे इस बड़े दिल के अभिनेता का आभार व्यक्त करने का मौका मिले.
हार्ट की मरीज है आयुषी
दिल्ली की रहने वाली आयुषी शर्मा 25 साल की हैं और उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में जारी है. आयुषी के दादा ने आगे बातचीत में बताया है कि ‘वह 82 साल के एक रिटायर्ड प्रिसिंपल हैं और आयुषी के हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए डॉक्टरों ने कम से कम 50 लाख का खर्चा बताया है. ऐसे में अक्की ने 15 लाख के अलावा आगे और जरुरत पड़ने पर पैसे देने का वादा किया है.’
अक्षय के इस सपोर्ट से आयुषी के परिवार को एक नई उम्मीद मिली है. बताया जा रहा है कि अक्षय कुमा मौजूदा समय में समाजिक, स्वास्थ्य और शिक्षा के फील्ड में काफी काम कर रहे हैं. हालांकि वह इन सब के बारे में गुणगान करना नहीं चाहते.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा