“मुझको भी तो लिफ्ट करा दे, थोड़ी सी तो लिफ्ट करा दे…” जैसे मशहूर गाने से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले अदनान सामी अपने करियर की ऊंचाई पर थे, तब उनका वजन करीब 230 किलो था. उन्होंने कई हिट एल्बम्स और बॉलीवुड फिल्मों में शानदार गाने गाए.
Also read: गोवा में टैक्सी संकट: चालकों का विरोध तेज, सरकार ने सरकारी ऐप से जुड़ने की अपील की
उनका गोल-मटोल और प्यारा अंदाज़ लोगों को बहुत भाता था, लेकिन यही वजन उनकी सेहत के लिए खतरा बन गया. दरअसल, डॉक्टरों ने उन्हें चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने अपने वजन पर नियंत्रण नहीं किया तो वे केवल छह महीने ही जीवित रह पाएंगे. यह सुनकर अदनान सामी को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने बेकरी का आधा सामान खा लिया. चलिए जानते हैं इस अनकही कहानी को थोड़ा और करीब से.
अदनान सामी की ज़िंदगी का टर्निंग पॉइंट: पिता की एक बात ने बदल दी सोच, 120 किलो घटाया वजन
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अदनान सामी ने बताया कि कैसे उन्हें हेल्थ इश्यूज होने के बाद भी अपनी फिटनेस को लेकर कोई चिंता नहीं थी. वह एक बार अपने पिता के साथ डॉक्टर के पास गए, तो डॉक्टर ने कहा कि अगर तुम इसी तरह से लाइफस्टाइल जारी रखोगे, तो तुम्हारे माता-पिता 6 महीने बाद तुम्हें होटल के कमरे में मरा हुआ पाएंगे. अदनान ने कहा यह मेरे लिए सदमा था, लेकिन मैं गुस्से में था, क्योंकि उन्होंने यह सब मेरे पिता के सामने कहा. इसके बाद मैं सीधे एक बेकरी में गया उनका आधा सामान खा लिया. मेरे पिता मुझे गुस्से से देख रहे थे, उन्होंने पूछा क्या तुम भगवान से नहीं डरते, तो मैंने कहा डॉक्टर कुछ ना कुछ कहते रहते हैं.
अदनान सामी के पिता ने डॉक्टर की बात सुनकर उन्हें समझाया और कहा कि मैं केवल एक चीज मांग रहा हूं, प्लीज मुझे अपने बच्चों को दफनाने के लिए ना कहें. तुम्हें मुझे दफनाना है. अदनान उनकी आंखों में आंसू नहीं देख पाए और उस समय अदनान सामी ने वजन कम करने का वादा किया. इसके बाद उन्होंने हेल्दी वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन किया और 120 किलो वजन कम किया.
कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता था कि अदनान सामी ने बैरिएट्रिक या लिपोसक्शन सर्जरी से अपना वजन कम किया है, लेकिन अदनान ने इन सभी दावों को खारिज किया और कहा कि मेरे न्यूट्रिशनिस्ट ने मुझे चीनी, शराब, चावल, ब्रेड, तेल को छोड़कर एक हाई प्रोटीन खाना दिया. मैंने डाइट पर जाना शुरू किया और मेरा वजन कम होना शुरू हो गया. पहले महीने में 20 किलो वजन कम किया, उसके बाद धीरे-धीरे 120 किलो वेट लॉस हुआ.


More Stories
कैच: अक्षर पटेल-शिवम दुबे की शानदार जुगलबंदी, गंभीर का रिएक्शन वायरल
C.V. Ananda Bose Resigns Ahead of Bengal Polls
Netanyahu gains support at home during Iran war but risks global backlash