अभिनेता आमिर खान इन दिनों फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म से जुड़ी कई नई जानकारियां सामने आ रही हैं। लंबे समय से आमिर के ‘महाभारत’ प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा हो रही है। आमिर इस महाकाव्य को पर्दे पर लाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में आमिर ने अपने आगामी बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर बात की। इन प्रोजेक्ट्स में आमिर बतौर निर्माता की भूमिका भी निभाएंगे।
Also Read: पोप फ्रांसिस का 88 की उम्र में निधन
‘महाभारत’ प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू करेंगे आमिर खान
हाल ही में आमिर खान ने ‘महाभारत’ को अपनी सबसे बड़ी महत्वाकांक्षा बताया। उन्होंने कहा, “उम्मीद है इस साल काम शुरू करूंगा।” आमिर ने बताया कि यह प्रोजेक्ट ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ की तरह मल्टी-फिल्म रूप में बनेगा। उन्होंने कहा कि स्क्रिप्टिंग में कुछ साल लग सकते हैं। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि यह प्रोजेक्ट इस साल शुरू हो सकता है। फिल्म में एक्टिंग को लेकर आमिर ने कोई निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा, “देखेंगे किस भूमिका के लिए कौन उपयुक्त है।”
Also Read: रुबीना दिलैक को आया गुस्सा, लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से मिली पति अभिनव शुक्ला को धमकी!
महाभारत का निर्माण होगा कई फिल्मों की श्रृंखला में
आमिर खान ने कहा कि महाभारत जैसी फिल्म को बड़े नजरिए से देखने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि महाभारत को एक फिल्म में समेटना संभव नहीं है, इसलिए यह कई भागों में बनेगी। आमिर ने कहा कि यह बहुत बड़ी परियोजना है और इसके लिए बड़े स्तर की तैयारी की जरूरत होगी। उन्होंने साफ किया कि अभी तय नहीं है कि वह खुद फिल्म का निर्देशन करेंगे या कोई और करेगा। आमिर ने कहा कि प्रोजेक्ट के विशाल पैमाने को देखते हुए कई निर्देशकों की जरूरत पड़ सकती है।
Also Read: टी-20 से रिटायरमेंट के बाद भी कोहली और रोहित ए ग्रेड में बने रहे, जानिए वजह
महाभारत प्रोजेक्ट पर वर्षों से जुटे हैं आमिर
आमिर खान वर्षों से इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर विचार कर रहे हैं और इसे बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 2018 में खबर आई थी कि आमिर राकेश शर्मा की बायोपिक से हट गए ताकि महाभारत पर काम कर सकें। इस फिल्म का बजट करीब 1000 करोड़ रुपये बताया गया था, जो अब तक की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है। लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद खबरें थीं कि आमिर ने महाभारत का विचार छोड़ दिया है। हालांकि, आमिर के हालिया अपडेट से साफ हो गया है कि वह अभी भी इस प्रोजेक्ट पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।


More Stories
India’s Festive Economy: Diwali Shopping Drives Markets, Trade and Growth
Indian Seafarer Killed in Aerial Strike on Cargo Ship Off Oman; MEA Responds
तिरुवनंतपुरम में प्रेम प्रसंग के चलते 17 वर्षीय लड़के की हत्या, बोरे में मिला शव; गर्लफ्रेंड समेत 3 हिरासत में