Liger new song Aafat: विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म ‘लाइगर’ का तीसरा ट्रैक ‘आफत’ रिलीज होते ही धूम मचा रहा है।
Liger new song Aafat:
मोस्ट अवेटेड विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) स्टारर ‘लाइगर’ (Liger) सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शनिवार को फिल्म का तीसरा ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। गाने में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने लायक विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे ने इस गाने ‘आफत’ में ऐसा डांस किया है कि लोग इनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। इस गाने को रिलीज हुए अभी चंद घंटे ही हुए हैं और यूट्यूब पर इसे अब तक 11 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। देखिए ये वीडियो है। दोनों ने बीच नाचते हुए इस गाने में नई जान डाल दी है।

तनिष्क बागची ने फिर जीता दिल :
सोनी म्यूजिक के इस गाने को तनिष्क बागची ने क्रिएट किया है यानी इस गाने का म्यूजिक और आवाज दोनों तनिष्क ने दी है। वहीं फीमेल वाइस एक्ट्रेस और सिंगर जहरा खान की है। डांस नंबर को पीयूष भगत और शाजिया सामजी ने कोरियोग्राफ किया है। तेलुगू फिल्म निर्देशक पुरी जगन्नाथ द्वारा अभिनीत ‘लाइगर’ 25 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है।

More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches