बॉलीवुड और क्रिकेट की चर्चित जोड़ी, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में यह कपल अपने दोस्तों के साथ डिनर, चिल करते हुए नजर आया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं. इस मौके पर अनुष्का शर्मा का कूल लुक लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा.
Also Read: छिंदवाड़ा: सामूहिक हत्याकांड में परिवार के 8 लोगों को कुल्हाड़ी से काटा फिर लगा ली फांसी
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं डिनर की झलकियां
आईपीएल 2024 के समापन के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू हो गई है, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम का पहला दल अमेरिका रवाना हो चुका है. विराट कोहली भी अमेरिका रवाना होने से पहले अपने करीबी दोस्तों के साथ समय बिताते दिखे. हाल ही में उन्हें अनुष्का शर्मा, जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ डिनर पर स्पॉट किया गया. डिनर के बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें चारों एक दूसरे से गले मिलते नजर आ रहे हैं.
इस दौरान अनुष्का शर्मा व्हाइट शर्ट और डेनिम में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं उनका नया हेयरस्टाइल भी काफी आकर्षक था. विराट कोहली ने ब्लैक शर्ट और बेज ट्राउजर पहन रखा था. जहीर खान और सागरिका घाटगे भी सिंपल लुक में डिनर के लिए पहुंचे थे. इन चारों स्टार्स की यह गेट-टुगेदर की झलकियां इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिसमें उनकी दोस्ती और मस्ती की झलक साफ नजर आ रही है.
Also Read: बिहार: गर्मी का प्रकोप, शेखपुरा और बेगूसराय में 48 स्कूली छात्राएं बेहोश


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा