WhatsApp Web पर लंबे समय से ग्रुप वॉयस और वीडियो कॉल की मांग थी।
अब Meta ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।
WABetainfo के मुताबिक, WhatsApp Web पर जल्द ग्रुप ऑडियो और वीडियो कॉल का सपोर्ट मिलेगा।
अभी यह सुविधा केवल स्मार्टफोन या WhatsApp Windows ऐप तक सीमित है।
यानी अब दूसरे के लैपटॉप पर भी बिना Windows ऐप इंस्टॉल किए कॉल से जुड़ना संभव होगा।
WABetainfo के अनुसार यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और बीटा में भी उपलब्ध नहीं है।
Also Read:लाडकी बहन योजना पर चुनावी विवाद, 3,000 रुपये भुगतान के दावे पर महाराष्ट्र चुनाव आयोग सख्त
रिपोर्ट में साझा किए गए स्क्रीनशॉट्स के अनुसार, अभी WhatsApp Web पर ग्रुप चैट में वीडियो कॉल आइकन पर क्लिक करने पर Windows ऐप का मैसेज दिखाई देता है।
लेकिन आने वाले समय में यह बाध्यता खत्म हो जाएगी और Web वर्जन से ही ग्रुप कॉल की जा सकेगी।
WhatsApp Web में शुरुआत में मिलेंगी सीमाएं
हालांकि शुरुआत में WhatsApp Web पर ग्रुप कॉल्स को लेकर कुछ सीमाएं हो सकती हैं।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें स्टैंडर्ड वीडियो कॉल का सपोर्ट मिलेगा या HD वीडियो कॉल का। कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
कवर फोटो पर न्यू प्राइवेसी फीचर्स
इसके अलावा, WABetainfo ने यह भी बताया है कि WhatsApp के बीटा वर्जन में iOS यूजर्स के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल्स पेश किए गए हैं, जिनके जरिए यूजर्स यह तय कर सकेंगे कि उनकी कवर फोटो कौन देख सकता है।
Also Read:ताजमहल का फ्री दीदार 2026: कब और कैसे?


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief