मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज और अभिनेता शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ओ रोमियो को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हुआ, जिसके बाद दोनों के बीच लंबे समय से चल रही अनबन की अफवाहों पर विशाल भारद्वाज ने प्रतिक्रिया दी। ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा कि उनके और शाहिद के बीच क्रिएटिव मतभेद जरूर रहे हैं, लेकिन इन बातों को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। विशाल ने मजाकिया अंदाज में स्वीकार किया कि उनके साथ काम करना आसान नहीं है और शाहिद उनके स्वभाव और क्रिएटिव एग्रेशन को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शाहिद ने उनके साथ चार फिल्मों में काम किया है, जो आपसी समझ और सम्मान को दर्शाता है।
Also Read:पति की बात से खफा लातूर जिले से मां ने बेटी पर चाकू से किए कई वार
विशाल ने तोड़ी चुप्पी
गौरतलब है कि विशाल और शाहिद इससे पहले कमीने, हैदर और रंगून में साथ काम कर चुके हैं। ओ रोमियो दोनों की चौथी फिल्म है, जो 13 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया और फरीदा जलाल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Also Read:भारत-ईयू सबसे बड़ी डील पर सहमत


More Stories
20-Year-Old Learjet Co-Pilot Made Mayday Call Before Florida Crash
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज