ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो रहे हैं, जिनमें अब तक 500 से ज्यादा मौतें हुई हैं।
देशभर में युवा आज़ादी और महिलाओं के अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं।
कई हफ्तों से जारी ये आंदोलन हर दिन और उग्र होते जा रहे हैं।
खामेनेई के नेतृत्व वाले इस्लामी शासन से नाराज़ जनता बदलाव की मांग कर रही है।
Also Read:जबरन महिला लोकल डिब्बे में चढ़ा युवक, छात्रा के विरोध पर उसे ट्रेन से बाहर धकेला
आजादी की चाह में सड़कों पर उतरे युवा, रोबिना अमिनियन की कहानी
प्रदर्शनों को दबाने के लिए सरकार बल प्रयोग कर रही है, जिससे मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
23 वर्षीय रोबिना अमिनियन तेहरान में फैशन डिजाइन की छात्रा थीं।
उनका सपना मिलान जाकर फैशन में करियर बनाने का था।
सोशल मीडिया पर वे पारंपरिक कुर्दिश पोशाकों में नजर आती थीं।
ईरान में आखिर हो क्या हो रहा है?
ईरान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन पिछले कुछ दिनों से बड़े पैमाने पर जारी हैं. तेहरान से लेकर कई अन्य प्रांतों तक. यह सबसे बड़ी असंतोष की लहर 2022 के बाद से देखी जा रही है. सड़कों पर लोग नारे लगा रहे हैं जैसे ‘तानाशाह मुर्दाबाद’ और ‘मुल्लाओं ईरान छोड़ो’. सीधे तौर पर सुप्रीम लीडर और शासन के खिलाफ. इसको लेकर प्रदर्शन और भी हिंसक हो चुके हैं. सुरक्षा बलों और प्रदर्शकों के बीच झड़पों में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं.


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed