इन 8 राज्यों में बारिश की चेतावनी
IMD ने आठ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया; उत्तराखंड में तेज हवाएं, सिक्किम में ओले और एमपी-छत्तीसगढ़ में संभव।
Also Read:दिल्ली में UGC नियमों के खिलाफ प्रदर्शन, बीजेपी में अंदरूनी हलचल, विपक्ष खामोश
उत्तर भारत के 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।
इसके असर से 1–2 फरवरी को पश्चिमी हिमालय में भारी बारिश-बर्फबारी और तापमान में 2–3 डिग्री गिरावट संभव।
दिल्ली, यूपी और बिहार का मौसम
28 जनवरी को उत्तर भारत के 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में ठंडी हवाएं चलेंगी; दिल्ली में अलर्ट नहीं, पर ठंड बनी रहेगी।
उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का हाल
बिहार में भी 28 जनवरी को कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। उत्तराखंड में तेज हवाओं का अलर्ट है, जबकि हिमाचल प्रदेश में शीतलहर और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। जम्मू-कश्मीर में ठंडी हवाएं चलेंगी।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में मौसम की मार
राजस्थान में बारिश नहीं होगी, लेकिन घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।मध्य प्रदेश में 28 जनवरी को कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा