March 6, 2026

Central Times

Most Trusted News on the go

डस्टर

डस्टर 17 मार्च को लॉन्च, पहली बार 7 साल की वारंटी

Renault की लोकप्रिय SUV Renault Duster एक बार फिर भारतीय बाजार में वापसी के लिए तैयार है। कंपनी ने घोषणा की है कि नई डस्टर 17 मार्च 2026 को लॉन्च होगी। मिड-साइज SUV सेगमेंट में यह मॉडल पहले काफी लोकप्रिय रहा था। दिसंबर 2022 में कंपनी ने नई रणनीति के तहत इसे बंद कर दिया था। अब रेनॉ इसका नया ग्लोबल वर्जन सीधे भारत में पेश कर रही है। नई डस्टर की बुकिंग 21,000 रुपये से शुरू हो चुकी है। टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी अप्रैल 2026 तक शुरू हो सकती है। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल की डिलीवरी दिवाली 2026 के आसपास होने की उम्मीद है। इस बार कंपनी 7 साल की वारंटी दे रही है, जो भारत में पहली बार मिलेगी।

Also Read:पार्थ का नाम आगे, देर रात मुहर; राज्यसभा रेस में BJP दावेदारों पर नजर

डस्टर को ज्यादा बोल्ड और मजबूत लुक दिया गया है। इसमें नया हेडलैंप डिजाइन और कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप मिलते हैं। उभरा हुआ बोनट इसकी दमदार पहचान बनाता है। फ्रंट में बड़ा बंपर और ग्रिल पर रेनॉ का लोगो दिया गया है। चौड़े व्हील आर्च, रूफ रेल्स और कॉन्ट्रास्ट बंपर इंसर्ट इसे आकर्षक बनाते हैं।

फीचर्स से भरपूर इंटीरियर नई रेनॉ डस्टर

नई डस्टर का केबिन सादा और प्रैक्टिकल है। इसमें 10.2 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। सिस्टम में गूगल सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। ड्राइवर सीट 6-वे एडजस्टेबल है। फ्रंट सीटों में वेंटिलेशन की सुविधा भी दी गई है।सुरक्षा के लिए 360 डिग्री कैमरा और 17 फीचर वाला ADAS पैकेज दिया गया है। कंपनी के अनुसार इसका बूट स्पेस करीब 700 लीटर है। यह लंबी यात्राओं के लिए उपयुक्त विकल्प साबित हो सकती है।

Also Read:सरकार IRFC में 4% तक हिस्सेदारी बेचेगी 25 फरवरी से OFS खुला शेयर 4% गिरा