सोमवार सुबह दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली।दिल्ली पुलिस के मुताबिक धमकी भरे कॉल सुबह 8:30 से 9 बजे के बीच आए। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ता स्कूलों में जांच के लिए पहुंच गया।साउथ दिल्ली के तीन स्कूलों को सीधे धमकी भरे कॉल मिले। एहतियातन स्कूल खाली कर छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।
Also Read:संसद में फिर हंगामा, किरण रिजिजू की टिप्पणी के बाद लोकसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले
स्कूल प्रशासन ने तुरंत कक्षाएं स्थगित कर दीं और अभिभावकों को स्थिति की जानकारी दी। कई स्कूलों में बच्चों को बसों और निजी वाहनों के जरिए घर भेजा गया। मौके पर पहुंचे अभिभावकों में चिंता जरूर नजर आई, लेकिन पुलिस और स्कूल प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
किन-किन स्कूलों को मिली धमकी
धमकी पाने वाले स्कूलों में लॉरेटो कॉन्वेंट, केम्ब्रिज, वेंकटेश्वर, सीएम श्री, बाल भारती और वनस्थली स्कूल शामिल हैं।
सभी स्कूलों में एक समान सुरक्षा प्रक्रिया अपनाई गई।
फिलहाल किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी स्कूलों की सुरक्षा पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
Also Read:8 कंपनियों के IPO मंजूर, भारत-ईयू FTA से ऑटो फर्मों को लाभ


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead