उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार सुबह 7:15 बजे एक एवलांच के कारण 57 मजदूर बर्फ में दब गए। यह घटना माणा गांव के पास हुई, जहां बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) की टीम चमोली-बद्रीनाथ हाईवे पर बर्फ हटाने का काम कर रही थी। अचानक बर्फ का पहाड़ गिरने से 8 कंटेनर और एक शेड के नीचे मजदूर फंस गए।
सेना ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें 100 से ज्यादा सैनिक, डॉक्टर और एंबुलेंस स्टाफ शामिल थे। सुबह 11:50 बजे, रेस्क्यू टीम ने पांच कंटेनरों का पता लगाया और 10 मजदूरों को सुरक्षित निकाला। इनमें से 4 की हालत गंभीर है और उन्हें जोशीमठ और माणा के अस्पतालों में भेजा गया।
अब तक 16 मजदूरों को रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि बाकी 3 कंटेनरों की तलाश जारी है। कुल 41 मजदूर अभी भी लापता हैं। सेना के अलावा, NDRF, SDRF, ITBP और BRO की टीमें भी मौके पर रेस्क्यू में जुटी हुई हैं। इस घटना के बाद, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष (SDRF) के अधिकारियों के साथ बैठक की।
Also Read: फैन ने प्रीति जिंटा से पूछा राहुल गांधी पर मानहानि का केस कब करोगी एक्ट्रेस ने ऐसा दिया जवाब
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 28 फरवरी की रात तक उत्तराखंड में भारी बारिश (20 सेंटीमीटर तक) का अलर्ट जारी किया है। चमोली के DM संदीप तिवारी ने बताया कि घटनास्थल पर लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिस कारण हेलिकॉप्टर भेजने में कठिनाई हो रही है।
SDRF की IG रिधिमा अग्रवाल ने BRO कमांडेंट के हवाले से कहा कि यह घटना बद्रीनाथ धाम के पास हुई है। SDRF की एक टीम जोशीमठ से रवाना हो चुकी है, जबकि लामबगड़ में सड़क बंद है और सेना उसे खोलने की कोशिश कर रही है। एक अन्य टीम को सहस्रधारा हेलीपैड पर अलर्ट किया गया है। SDRF की ड्रोन टीम भी तैयार है। घायलों को सेना के माणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Also Read: सलमान खान दबंग के लिए नहीं थे पहली पसंद
राजनाथ सिंह ने कहा- उत्तराखंड CM से चर्चा की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जोशीमठ के माणा में हुए एवलांच से BRO GRIF कैंप प्रभावित हुआ है। स्थिति को लेकर राज्य के सीएम धामी से बात की है। फंसे मजदूरों को बचाने के लिए कार्य जारी है।
Also read: JEE Mains 2025 Session 2: जल्द बंद होगी सुधार विंडो, तुरंत करें जरूरी बदलाव
कुल्लू में बारिश की वजह से घरों में पानी घुसा, मलबे में दबी कारें
हिमाचल प्रदेश में 3 दिन से बर्फबारी-बारिश हो रही है। लाहौल स्पीति, चंबा के पांगी-भरमौर और किन्नौर जिले में बर्फबारी के बाद सड़कें बंद कर दी गई हैं। सभी स्कूलों में 28 फरवरी को छुट्टी घोषित कर दी गई है। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में भारी बारिश के चलते लोगों के घरों में पानी घुस गया। बाढ़ से कई गाड़ियां मलबे में दब गईं।
Also Read: PAK vs BAN: रिजवान के बयान से हलचल!


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा