लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो महिलाओं और एक बच्चे सहित 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। उन्नाव जिले में बुधवार सुबह हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में बस और दूध टैंकर की टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बिहार के शिवगढ़ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी पर टैंकर से टकरा गई।
Also Read: जम्मू-कश्मीर: हाई अलर्ट और लगातार मिल रहे हमले के इनपुट में सबसे बड़ा आतंकी हमला
एक्सप्रेसवे पर दूध टैंकर को बाएं तरफ से ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ है। हादसे में दो महिलाओं और एक करीब दस साल के बच्चे सहित 18 बस यात्रियों की मौत हो गई है। लगभग 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। बस में बच्चों सहित करीब 100 यात्री बैठे थे।
Also Read: गोवा-मुंबई में रेड अलर्ट; दिल्ली और 10 अन्य राज्यों में भारी बारिश की संभावना
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे हादसे में गंभीर घायलों को उन्नाव जिला अस्पताल रेफर किया
सूचना पर यूपीडा की रेस्क्यू टीम और पीआरवी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य जारी किया। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, सीओ अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और सभी को बांगरमऊ सीएचसी भेजा। उपचार के बाद घायलों को उन्नाव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। सीओ ने बताया कि ट्रैवल कंपनी के माध्यम से बुक हुए टिकट के आधार पर मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। क्षतिग्रस्त बस और टैंकर सड़क पर पलटने से आगरा की तरफ जाने वाली लेन का यातायात रुक गया। दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।हवाई पट्टी होने से यूपीडा की टीमों ने डिवाइडर के लिए रखे कंक्रीट बोल्डरों को हटवा कर यातायात शुरू कराया। करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
Also Read: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में दर्दनाक हादसा, सड़क पर लग गया लाशों का ढेर


More Stories
Tamil Nadu CM Disburses ₹15.68 Crore Film Subsidy to 224 Producers on Diwali
राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा
सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, स्वास्थ्य का जाना हाल; पुरानी यादें हुईं ताजा