पियोरिया पुलिस द्वारा बताया गया कि सड़क हादसा 20 अप्रैल को शाम छह बजकर 18 मिनट पर हुआ था। इस हादसे में राज्य मार्ग 74 के ठीक उत्तर में कैसल हॉट स्प्रिंग्स रोड पर दो वाहनों की टक्कर हुई थी। अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे भारत के दो छात्रों की एरिजोना में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात (स्थानीय समय) पियोरिया में उस समय मौत हो गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी। पियोरिया पुलिस के अनुसार, सड़क हादसा 20 अप्रैल को शाम छह बजकर 18 मिनट पर हुआ। राज्य मार्ग 74 के ठीक उत्तर में कैसल हॉट स्प्रिंग्स रोड पर दो वाहन (एक सफेद किया फोर्टे और एक लाल फोर्ड एफ150) आपस में टक्करा गए थे। टक्कर के समय लाल F150 में एक व्यक्ति सवार था। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उसे छुट्टी दे दी गई।
Also Read: श्रद्धा कपूर ज्वेलरी बेचते हुए सेल्स गर्ल के रूप में उभरी
सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत और एक को घायल
सफेद किया फोर्टे वाहन के अंदर तीन लोग सवार थे। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि गौतम और निवेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उसे छुट्टी दे दी गई। एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी ने कहा कि इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एंड स्कॉलर्स सेंटर छात्रों के डीन, परामर्श सेवाओं और आवास प्रतिनिधियों के साथ काम कर रहा है ताकि छात्र के दोस्तों और पीड़ितों के साथियों की पहचान कर सहायता की जा सके।
Also Read:अमेरिका के भीषण सड़क हादसा में तेलंगाना के दो छात्रों की मौत


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder