भोजपुर के दतैड़ी गांव में शुक्रवार सुबह पांच बजे फैक्टरी बॉयलर विस्फोट हुआ। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हुई। एक मजदूर घायल हो गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने मुआवजा मिलने तक शव नहीं उठाने दिए।
Also Read: मोदी की थाईलैंड-श्रीलंका यात्रा, BIMSTEC में शामिल होंगे
गांव दतैड़ी के लोगों ने बताया कि फैक्टरी अनमोल पंसारी की है, जहां पेपर बेलने वाले रोल्स पर रबर चढ़ाया जाता है। गुरुवार रात की शिफ्ट में चार श्रमिक योगेंद्र, अनुज, अवधेश और लक्की काम कर रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जोरदार धमाके के साथ बॉयलर फट गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
Also Read: “चेन्नई में CSK का दबदबा, RCB की हालत खराब!”
बॉयलर विस्फोट में योगेंद्र चौधरी, अनुज और अवधेश की मौत हुई, जबकि लक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और श्रमिकों में दहशत फैल गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति संभालने की कोशिश की।
हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और अधिकारियों को बुलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक मुआवजे की घोषणा नहीं होगी, तब तक शव नहीं उठाने देंगे।
Also Read: कौन सी 3 नौकरियां AI नहीं छीन पाएगा, जानें बिल गेट्स की भविष्यवाणी
फैक्टरी में हुए हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई और एक श्रमिक घायल हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता की जा रही है।-
ज्ञानप्रकाश राय एसीपी मोदीनगर


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation