दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान वापस लौट आया। विमान में लगभग 150 यात्री सवार थे।
जानकारी के अनुसार, फ्लाइट SG121 ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। टेकऑफ के तुरंत बाद क्रू मेंबर्स को एक इंजन में तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिला। एहतियात के तौर पर पायलटों ने विमान को वापस दिल्ली लाने का निर्णय लिया।
also read- नेपाल में बस नदी में गिरी, 18 की मौत, 25 घायल
टेकऑफ के तुरंत बाद इंजन में तकनीकी खराबी, 150 यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग
लैंडिंग को सुरक्षित और प्राथमिकता के साथ कराने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी, ताकि मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड जैसी आपात सेवाएं तुरंत उपलब्ध रहें। हालांकि, इंजन में आई खराबी के कारणों को लेकर स्पाइसजेट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। विमान की जांच के लिए मेंटेनेंस टीम द्वारा विस्तृत निरीक्षण किए जाने की संभावना है।
इसी बीच, सोमवार को रांची से दिल्ली आ रही एक एयर एंबुलेंस चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान ने शाम 7:11 बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और उसे रात 8:30 बजे दिल्ली पहुंचना था। लेकिन उड़ान के लगभग 23 मिनट बाद, शाम 7:34 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से उसका संपर्क टूट गया। इसके बाद विमान सिमरिया ब्लॉक के पास हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को रेस्क्यू टीम ने सभी सात शव बरामद कर लिए।
also read- अल्लू अर्जुन पर 42 झूठे आरोप लगाने वाला शख्स पलटा, एक्टर से मांगी माफी


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा