शाहजहांपुर के मदनापुर में इको कार और बाइक की टक्कर से छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य लोगों की भी जान चली गई। यह भीषण हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में मातम छा गया।
Also Read: आगरा: ज्वेलर्स का हत्यारा अमन मुठभेड़ में ढेर
टक्कर के बाद बाइक में भीषण आग लग गई
जानकारी के अनुसार, हादसा मदनापुर थाना क्षेत्र में काबिलपुर गांव के पास सोमवार रात लगभग 11 बजे हुआ। बरेली की ओर जा रही बाइक और मदनापुर से आ रही इको कार आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में आग लग गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
Also Read: इंडियन नेवी को जल्द मिलेगा ‘तमाल’ वॉरशिप, घातक मिसाइल से लैस
हादसा होने पर इन व्यक्तियों ने गंवाई जान
इको कार में सवार करनपुर के सुधीर (40) और सोनू (18) की हादसे में मौत हो गई। बाइक सवार रवि (20), आकाश (20), दिनेश (19) और अभिषेक (19) की भी जान चली गई। ये चारों दोस्त एक शादी समारोह से लौट रहे थे जब हादसा हुआ।
Also Read: Raid-2 Box Office Collection: इस साल की दूसरी हिट बन जाएगी रेड 2
राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
हादसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के शिकार लोगों को सीएचसी फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां से मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। सूचना पाकर परिजन भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
एसपी राजेश द्विवेदी ने मंगलवार सुबह घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हुई। चार अन्य को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। एसपी ने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation