उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के पांच डॉक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी दिशा में पहुंच गई और तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई।
Also read: दिल्ली में AQI 400 पार, हाइब्रिड क्लास, जानें सबसे खतरनाक इलाके
शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
मृतक डॉक्टर लखनऊ से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब 3:43 बजे किलोमीटर संख्या 196 पर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। स्कॉर्पियो कार में सवार सभी डॉक्टर पीजी कर रहे थे और सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से जुड़े थे।
Also read: चंडीगढ़ में धमाका: सेक्टर 26 के क्लब के पास हुए दो विस्फोट
ट्रक से टकराकर कार हुई क्षतिग्रस्त
कार चालक के नींद में होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे कार डिवाइडर तोड़कर विपरीत दिशा में पहुंची और आगरा की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल जयवीर सिंह का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जबकि मृतकों के शव मोर्चरी में रखे गए हैं।
Also read: ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग खत्म, रिलीज तारीख पर नया आया अपडेट
मृतकों की पहचान और जांच के आदेश
मृतकों में अनिरुद्ध वर्मा, संतोष कुमार मौर्य, अरुण कुमार, नरदेव, और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस ने सभी के परिजनों को सूचना दे दी है। एसपी अमित कुमार आनंद ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल, दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
Also read: महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार


More Stories
अलवर में मां ने दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, बचाने आई बहन घायल
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
Economist Who Predicted 2008 Financial Crisis Warns India Must Accelerate Growth to Create Jobs